भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इसी साल मार्च में सगाई की थी। दोनों ने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं। पिछले कुछ समय से लगातार दोनों के रिश्तों में तल्खियों की खबरें थीं और 17 सितंबर को आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए एक दूसरे से अलग होने की जानकारी दी थी। अब भारतीय क्रिकेटर ने इस पर नया अपडेट दिया और कहा कि वह दोनों फिर एक हो गए हैं।

पृथ्वी शॉ ने 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार) की शाम इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उनके मुताबिक वह कई लोगों के सलाह के चलते राश्ता भटक गए थे। इसी कारण दोनों के रिश्ते में खटास बढ़ी थी। अब शॉ ने खुद के ऊपर पीछे हुए सभी विवादों का दोष लिया और फैसला बदलने की जानकारी दी।

पृथ्वी शॉ ने क्या कहा?

पृथ्वी शॉ ने अपने और आकृति अग्रवाल के फिर से साथ होने की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,”मैंने अपने उन करीबियों के विचारों को मानते हुए सगाई तोड़ने का फैसला किया था, जो हम दोनों के रिश्ते के बारे में शायद हमसे ज्यादा जानते थे। उन लोगों का मेरे और मेरी मंगेतर के रिश्ते पर बहुत ज्यादा जोर चलता था। वहीं से मैं रास्ता भटक गया और मैंने यह फैसला कर लिया जो शायद नहीं होना चाहिए था। हम दोनों के बीच कम से कम बातचीत जरूरी थी।”

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा,”मैं उस फैसले और उससे हुई दिक्कतों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। इसके बाद हमने एक दूसरे से बात की, एक दूसरे को समझा और वापस से एक होने का फैसला किया। एक साथ हम दोनों एक दूसरे के लिए काफी हैं और हमें अब किसी की जरूरत नहीं है। इस बार मैं अपने भविष्य को आपसी सहमति, विश्वास और प्यार से आगे बढ़ाना चाहुंगा। अब हम दोबारा एक साथ हैं, प्लीज हमारे इस फैसले का सम्मान करें।”

Prithvi Shaw Instagram Story
पृथ्वी शॉ की नई इंस्टाग्राम स्टोरी

गौरतलब है कि इसी साल 8 मार्च को पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ सगाई को अपनी परफेक्ट पारी बताते हुए नई शुरुआत की थी। इसके बाद अगस्त से दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आ रही थीं। फिर 17 सितंबर 2026 को आकृति अग्रवाल ने पोस्ट करते हुए लिखा था,”मैंने और मेरे मंगेतर ने भविष्य के लिए अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों के कारण अलग होने का फैसला किया है।” अब इस रिश्ते में फिर से नया मोड़ आया है।

पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल से सगाई की, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा- वह मेरी परफेक्ट पारी

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने सगाई कर ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आकृति अग्रवाल को अंगूठी पहनाते हुए तस्वीर शेयर की और अपनी नई पारी को लेकर जानकारी दी। हाल ही में दोनों अर्जुन तेंदुलकर की शादी में भी एकसाथ नजर आए थे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर