युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा और अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से अनिश्चित समय के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। प्रिंस यादव को हर्षित राणा की जगह इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।रवि बिश्नोई को वरुण चक्रवर्ती की जगह जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की टी20 टीम में चुना गया है। बिश्नोई ने ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 17वें ओवर में 29 रन दिए थे। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।

बीसीसीआई ने कहा, ‘राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरे टी20 के दौरान अपने दाहिने हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ होने की शिकायत की। बाद के स्कैन में ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं और आगे की जांच और मैनेजमेंट के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) को रिपोर्ट करेंगे।’ चक्रवर्ती को ग्रेड 2 की चोट है। वह तीन से छह महीने तक मैदान से दूर रह सकते हैं। वह जल्द ही 35 साल के होने वाले हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कबतक फिट होते हैं।

वरुण चक्रवर्ती की चोट पर अपडेट

बीसीसीआई ने कहा, ‘चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ होने की भी बात कही। बाद में एमआरआई स्कैन से ग्रेड 2 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला। स्पेशलिस्ट मेडिकल सलाह के आधार पर वह जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह बीसीसीआई सीओई को रिपोर्ट करेंगे।’

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

IPL से बाहर नहीं आ पाए भारतीय खिलाड़ी

बीते दो साल में विस्फोटक क्रिकेट से टी20 क्रिकेट में जिन खिलाड़ियों का डंका बजा वह इंग्लैंड में संघर्ष करते दिख रहे हैं। बल्लेबाज हों या गेंदबाज बेबस ही नजर आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण आईपीएल है, जहां छोटी बाउंड्री और फ्लैट विकेट पर 250 रनों का लक्ष्य हासिल करना भी संभव दिख रहा था। पूरी खबर पढ़ें