भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में भारत की पारी के बाद ऐसी बारिश हुई कि इंग्लैंड की बैटिंग नहीं आ सकी और मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ। अब दोनों देशों के बीच दूसरा मैच मैनचेस्टर में 4 जुलाई को खेला जाएगा और इस मैच में दोनों टीमे जीत के लिए पूरा जोर लगाती हुई नजर आने वाली है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत तीन स्पिनर के साथ उतरा था, लेकिन दूसरे मैच में क्या टीम इंडिया ऐसा करेगी, क्या वैभव को मौका मिलेगा इन सारी बातों के बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने दूसरे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया और इसमें सिर्फ एक ही बदलाव की बात कही।

भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव की संभावना

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि सबको इस बात का इंतजार है कि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन मुझे लगता है कि अभी संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहद दवाब में उन्होंने भारतीय टीम के लिए क्या किया था सबको पता है। हमें अभी संजू को बैक करना चाहिए जबकि वैभव को इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि उन्हें जब मौका मिलेगा वो काफी प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे क्योंकि उनमें काफी ज्यादा प्रतिभा है।

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर निगाहें रहने वाली है। चेस्टर ली स्ट्रीट की बाउंड्री काफी बड़ी थी, लेकिन मैनचेस्टर की बाउंड्री छोटी है और यहां कि पिच भी फ्लैट रहने वाली है। ऐसे में यहां पर काफी रन बनने की संभावना है तो मुझे लगता है कि भारतीय बैटिंग क्रम में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन गेंदबाजी में बदलाव की संभावना है। पहले मैच में भारत तीन स्पिनर के साथ उतरा था जिसमें अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती शामिल थे। ऐसे में वरुण और रवि में से किसी एक की जगह प्रिंस यादव को लाया जा सकता है।

दूसरे टी20 मैच के लिए दिनेश कार्तिक द्वारा चुनी हुई भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

IND A vs SL A: साई सुदर्शन-अमन ओपनर, आयुष-अंशुल आउट; श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की प्लेइंग 11

इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए। इंडिया ए ने अंशुल कंबोज, आयुष पांडे जैसे खिलाड़ियों को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)