कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कम खेल होने और कम प्रतिस्पर्धा होने के बावजूद 39 मेडल जीते और पदक तालिका में चौथे स्थान पर सफर समाप्त किया। इसके बाद हमेशा की तरह एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हुए रविवार 9 अगस्त 2026 को अपने आवास पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसी दौरान सिल्वर मेडलिस्ट मुक्केबाज नरेंद्र बरवाल ने एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुन सभी की हंसी छूट पड़ी।
दरअसल यह किस्सा था उनके और पाकिस्तानी बॉक्सर के बीच हुई बातचीत का। नरेंद्र ने वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स 2015 का वाकया सुनाया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी मुक्केबाज के साथ उनकी क्या बातचीत हुई थी। जब उन्होंने यह पूरा किस्सा सुनाया तो वहां बैठे सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी भी ठहाके लगाकर हंसने लगे।
क्या था पूरा वाकया?
नरेंद्र ने बताया कि 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स के दौरान उनके कोच का नाम भी नरेंद्र राणा था। वहीं उनका खुद का नाम भी नरेंद्र है और उस वक्त 2014 में नरेंद्र मोदी भी पहली बार प्रधानमंत्री बन चुके थे। इसी से जुड़ा किस्सा भारतीय मुक्केबाज ने सुनाया। उन्होंने बताया,”पाकिस्तानी बॉक्सर ने मुझसे कहा, आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है। मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है।” बस इसे सुन वहां बैठे सभी लोगों की हंसू छूट गई।
पीएम मोदी ने रविवार 9 अगस्त 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों के सभी पदक विजेताओं से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान सभी से बातें की और अलग-अलग किस्से जाने। पीएम नेसभी खिलाड़ियों की सराहना भी की। बॉक्सिंग में भारत को ग्लासगो खेलों में 10 पदक मिले और यह कॉमनवेल्थ खेलों में बॉक्सिंग में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारत ने इन खेलों में कुल 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत 39 पदक अपने नाम किए। अब अगले कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित होंगे।
WWE इतिहास में ब्रॉक लैसनर की 5 सबसे खतरनाक फाइट्स, बिग शो के साथ तो टूट गया था पूरा रिंग
WWE के दिग्गज रेसलर ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में कंपनी से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। उनका करियर 2002 में शुरू हुआ था और 2026 तक कई यादगार लम्हे देखने को मिले। उनकी पांच सबसे खतरनाक फाइट्स का इस खबर में विवरण दिया गया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
