महिला टी20 क्रिकेट में उत्तराखंड की ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के एक मुकाबले में 24 वर्षीय प्रेमा रावत ने महज 14 गेंदों में नाबाद अर्धशतक जड़कर महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

प्रेमा रावत ने सोमवार दो नवंबर 2026 को पुणे में अपनी तूफानी पारी के दौरान छह चौके और चार छक्के लगाए। इसके साथ ही वह पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से भी आगे निकल गईं। फातिमा सना ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

प्रेमा रावत ने उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए 357 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। प्रेमा रावत की नाबाद 50 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 98 रन ही बना पाई।

इस तरह प्रेमा रावत की टीम उत्तराखंड ने हैदरााबाद के खिलाफ 89 रन से शानदार जीत हासिल की। बाद में प्रेमा रावत ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। प्रेमा रावत ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए।

प्रेमा रावत ने इसी साल 21 जून को मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ मैच से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। प्रेमा रावत अब तक सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले चुकी हैं। इसमें उन्होंने सात विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/9 है।

प्रेमा रावत ने पांच सितंबर 2026 को दुबई में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ नौ रन देकर तीन विकेट लिए थे। हालांकि, बल्ले से उनका हाथ तंग रहा और अब तक उनके खाते में सिर्फ 13 रन ही दर्ज हैं। उन्हें सात में से सिर्फ 3 पारियों में ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला।

महिला T20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

खिलाड़ीटीमगेंदेंकिसके खिलाफसाल
प्रेमा रावतउत्तराखंड14हैदराबाद2026
मैरी केलीवारविकशायर15ग्लूस्टरशायर2022
लॉरा हारिसओटागो15कैंटरबरी2025
फातिमा सनपाकिस्तान15जिम्बाब्वे2026

प्रेमा रावत ने भले ही महिला T20 क्रिकेट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हो, लेकिन महिला T20I में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड फातिमा सना के नाम कायम है। फातिमा सना ने 15 मई 2026 को कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इस T20I सूची में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष उनके बाद आती हैं। सोफी, लिचफील्ड और ऋचा घोष ने 18-18 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं।

महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक

खिलाड़ीटीमगेंदेंविपक्षी टीमवेन्यूतारीख
फातिमा सनापाकिस्तान15जिम्बाब्वेकराची15 मई 2026
सोफी डिवाइनन्यूजीलैंड18भारतबेंगलुरु11 जुलाई 2015
फीबी लिचफील्डऑस्ट्रेलिया18वेस्टइंडीजसिडनीदो अक्टूबर 2023
ऋचा घोषभारत18वेस्टइंडीजनवी मुंबई19 दिसंबर 2024
निदा डारपाकिस्तान20साउथ अफ्रीकाबेनोनी22 मई 2019

15 हजार रन से 400 छक्कों तक, रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में बना सकते हैं 5 रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड में खेले गए वनडे मैचों की बात करें तो रोहित शर्मा ने 14 मैचों की 13 पारियों में 36.41 के औसत से 437 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)