मंगोलिया के उलनबटोर में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की बेटियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। प्रीति पवार ने शानदार खेल दिखाते हुए पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता को एकतरफा अंदाज में हराकर इतिहास रच दिया और फाइनल में जगह बना ली। उनकी इस जीत ने न सिर्फ भारत की गोल्ड मेडल की उम्मीदों को मजबूत किया है, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय महिला मुक्केबाजों के दबदबे को भी साबित किया है।

प्रीति पवार के साथ-साथ प्रिया और अरुंधति चौधरी ने भी अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। इससे एशियाई रिंग में भारत का परचम और ऊंचा लहराता नजर आ रहा है। उदीयमान भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कोरिया की ऐजी इम को हराकर एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार ने 3 दौर के मुकाबले में इम को 5-0 से हराया।

अब चीनी ताइपे की मुक्केबाज से भिड़ेंगी प्रीति पवार

अब फाइनल में प्रीति पवार का सामना तीन बार की विश्व चैंपियन (2019, 2023,2025) और टोक्यो ओलंपिक 2020 की कांस्य पदक विजेता चीनी ताइपे की हुआंग सियाओ वेन से होगा। महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया ने स्थानीय मुक्केबाज नामून मोंखोर को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना उत्तर कोरिया की उन जियोंग वोन से होगा। अरुंधति ने उजबेकिस्तान की ओइशा तोइरोवा को 70 किलोवग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में 4-1 से हराया। अब उनका सामना कजाकिस्तान की बेकित सेइदिश से होगा।

निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन हारीं

वहीं,दो बार की वर्ल्ड चैंपियन रह चुकीं निकहत जरीन और ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन हारकर बाहर हो गईं। लवलीना बोरगोहेन 2023 में मिडिलवेट वर्ग में विश्व चैंपियन भी रह चुकी हैं। दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन को ओलंपिक पदक विजेता चीन की वू यू ने 51 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में 5-0 से मात दी। निकहत की इस मुक्केबाज के खिलाफ यह दूसरी हार है।

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को 75 किलोवर्ग में विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता उजबेकिस्तान की अजीजा जोकिरोवा ने 5-0 से मात दी। पहले दौर में बाय मिलने के बाद यह टूर्नामेंट में लवलीना बोरगोहेन का पहला मुकाबला था।

इसी तरह विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता पूजा रानी और अंकुशिता बोरो को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अंकुशिता को चीनी ताइपे की नियेन चिन चेन ने 3-0 से हराया। महिलाओं के 80 किलो भार वर्ग में पूजा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की एन रियाबेत्स से हार गई।

‘अब वह नया नहीं है’, वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की तैयारी पर बोले गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे

मुंबई इंडियंस टीम के बॉलिंग कोच से पूछा गया कि क्या वह वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ कुछ खास तैयारी कर रहे हैं तो उन्होंने इसका जवाब दिया और कहा कि अब वो नए नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।