इंडिया ए के ओपनर बैटर प्रभसिमरन सिंह ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ काफी अच्छी पारी खेली और टीम के लिए अहम 84 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने भारत को वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर मजबूत शुरुआत दी साथ ही साथ उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की। प्रभसिमरन हालांकि इस मैच में अपने शतक के करीब आकर उससे चूक गए जबकि वैभव सूर्यवंशी इस मैच में अपने अर्धशतक से चूक गए थे।

प्रभसिमरन सिंह शतक से चूके

प्रभसिमरन सिंह इस टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका ए टीम के खिलाफ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छी वापसी की और टीम के लिए काफी अहम पारी खेली। उन्होंने 39 गेदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने ये रन 69 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों की मदद से बनाए। वैभव भी इस मैच में 44 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे और अर्धशतक के करीब आकर आउट हो गए थे। इस मैच में वैभव और प्रभसिमरन सिंह दोनों में से कोई भी भारतीय ओपनर छक्का नहीं लगा पाया।

प्रभसिमरन सिंह ने की दो अर्धशतकीय साझेदारी

प्रभसिमरन सिंह ने अपनी पारी के दौरान दो अर्धशतकीय साझेदारी अफगानिस्तान के खिलाफ की। उन्होंने पहले विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर 43 गेंदें पर 74 रन की शानदार साझेदारी की जबकि इसके बाद उन्होंने तीसरे विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 79 रन की अहम पार्टनरशिप की और इसके लिए इन्होंने 74 गेंदों का सामना किया। इंडिया ए के लिए ये दोनों साझदारियां काफी अहम रहीं और टीम के स्कोर को इससे काफी मजबूती मिली।

वैभव अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन; 22 गेंदों पर नहीं जड़ा एक भी छक्का

वैभव ने अफगानिस्तान के खिलाफ गजब की शुरुआत की और बेहद लय में नजर आ रहे थे, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए। वैभव के पास बड़ा मौका था, लेकिन वो चूक गए, लेकिन 200 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)