जापान के आइची-नागोया में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 पदक जीते। इस प्रतियोगिता में देश के नाम कुल 37 ब्रॉन्ज, 27 सिल्वर और 21 गोल्ड मेडल दर्ज हुए। इसमें भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के साथ भारतीय महिला व पुरुष हॉकी टीमों के गोल्ड मेडल भी शामिल थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (15 अक्टूबर 2026) को सभी पदक विजेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर भारत की क्रिकेट और हॉकी टीमों ने पीएम को टीम इंडिया की साइन की हुई जर्सी भी सौंपी।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आइची-नागोया एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करके कहा कि यह सफलता अकेले उनकी नहीं बल्कि करोड़ों देशवासियों की है। इस मौके पर सभी पदक विजेता शामिल थे। इसमें भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, उपकप्तान तिलक वर्मा समेत सभी खिलाड़ी शामिल थे। वहीं हाल ही में महिला टीम की कप्तानी से मुक्त हुईं हरमनप्रीत कौर और नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना भी मौजूद थीं।

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा, ”इतने सारे पदकवीर से एक साथ मिलना मामूली बात नहीं है। आप सभी युवा एथलीट इस बात का उदाहरण हैं कि जुनून जब जीत में बदलता है तो कैसे पदक के साथ चेहरे की चमक भी लेकर आता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला हॉकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा, ”महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक लाकर 44 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया है। संकल्प और सपने एक दिन में पूरे नहीं होते बल्कि इसके लिए वर्षों का धैर्य और लगातार परिश्रम अनिवार्य होता है। देश में बदलाव उसी भावना से आया है जिसकी बदौलत आपने सफलता हासिल की है।”

उन्होंने कहा,”बीते दस बारह वर्षों में देश ने लगन और निष्ठा से लगातार प्रयास किए हैं। आज हर खिलाड़ी को यह भरोसा रहता है कि उसके पूरे सफर में देश उसके साथ है और इसकी वजह से वह देश के लिए क्या करके दिखाता है, आप सभी इसके उत्तम उदाहरण हैं।”

एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

स्वर्ण पदक विजेता

क्रमखिलाड़ी/टीमखेल और स्पर्धा
1टीम इंडियाक्रिकेट, महिला स्पर्धा
2टीम इंडियाक्रिकेट, पुरुष स्पर्धा
3टीम इंडियाहॉकी, पुरुष स्पर्धा
4टीम इंडियाहॉकी, महिला स्पर्धा
5टीम इंडियाकबड्डी, महिला स्पर्धा
6टीम इंडियाकबड्डी, पुरुष स्पर्धा
7कमलजीत, सुरुचि सिंहशूटिंग, मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल
8नीरू ढांडाशूटिंग
9किरण पहल, पूवम्मा एमआर, प्राची चौधरी, विथ्या रामराजएथलेटिक्स, महिला 4×400 मीटर रिले
10ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिथा तनिपर्थीतीरंदाजी, महिला कंपाउंड टीम
11चिकिथा तनिपर्थी, साहिल जाधवतीरंदाजी, मिश्रित कंपाउंड टीम
12किनान चेनाई, नीरू ढांडाशूटिंग, मिश्रित ट्रैप
13साहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु, कुशल दलालतीरंदाजी, पुरुष कंपाउंड टीम
14अंकिता भकत, कुमकुम मोहोड, कीर्ति शर्मातीरंदाजी, महिला रिकर्व टीम
15लवलीना बोर्गोहेनमुक्केबाजी, महिला 75 किग्रा
16परवीन हुडामुक्केबाजी, महिला 65 किग्रा
17अंकुश पंघालमुक्केबाजी, पुरुष 80 किग्रा
18सुजीत कलकलकुश्ती, पुरुष 65 किग्रा
19अमन सहरावतकुश्ती, पुरुष 57 किग्रा
20प्रणवी उर्सगोल्फ, महिला व्यक्तिगत
21कुमकुम मोहोडतीरंदाजी, महिला व्यक्तिगत रिकर्व

रजत पदक विजेता

क्रमखिलाड़ी/टीमखेल और स्पर्धा
1एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्शा विनोदशूटिंग, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम
2एलावेनिल वलारिवनशूटिंग, महिला 10 मीटर एयर राइफल
3रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लोंशूटिंग, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम
4हिमांशु ढिल्लोंशूटिंग, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल
5मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंग, महिला 49 किग्रा
6रोशिबिना देवीवुशु, महिला 60 किग्रा सांडा
7टीम इंडियाएथलेटिक्स, मिश्रित 4×400 मीटर रिले
8ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमारशूटिंग, पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम
9गुलवीर सिंहएथलेटिक्स, पुरुष 10,000 मीटर दौड़
10सावन बेरवालएथलेटिक्स, पुरुष मैराथन
11विदर्शा विनोद, आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेनशूटिंग, महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम
12तेजिंदरपाल सिंह तूरएथलेटिक्स, शॉट पुट
13अभय सिंहस्क्वैश, पुरुष एकल
14अनाहत सिंहस्क्वैश, महिला एकल
15एन्सी सोजनएथलेटिक्स, महिला लंबी कूद
16सर्वेश कुशारेएथलेटिक्स, पुरुष ऊंची कूद
17ईशा सिंहशूटिंग, महिला 25 मीटर पिस्टल
18गुलवीर सिंहएथलेटिक्स, पुरुष 1500 मीटर दौड़
19मुरली श्रीशंकरएथलेटिक्स, पुरुष लंबी कूद
20यश वीर सिंहएथलेटिक्स, पुरुष भाला फेंक
21नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावतशूटिंग, महिला ट्रैप टीम
22प्रिंस कुरिसिंकल नोबल, मनु फ्रांसिससेलिंग, पुरुष स्किफ
23नितेश कुमारकुश्ती, ग्रीको-रोमन 97 किग्रा
24कुमकुम मोहोड, धीरज बोम्मादेवरातीरंदाजी, मिश्रित रिकर्व टीम
25धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगेतीरंदाजी, पुरुष रिकर्व टीम
26प्रणवी उर्स, अदिति अशोक, दीक्षा डागरगोल्फ, महिला टीम
27अंतिम पंघालकुश्ती, महिला 53 किग्रा

कांस्य पदक विजेता

क्रमखिलाड़ी/टीमखेल और स्पर्धा
1रुद्राक्ष पाटिलशूटिंग, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल
2सुचिका तरियालमिश्रित मार्शल आर्ट, महिला पारंपरिक 60 किग्रा
3परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहानशूटिंग, महिला स्कीट टीम
4अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानशूटिंग, पुरुष स्कीट टीम
5जय मीनासॉफ्ट टेनिस, पुरुष एकल
6टीम इंडियाबैडमिंटन, पुरुष टीम
7सतनाम सिंह, सलमान खानरोइंग, पुरुष डबल स्कल्स
8अनंतजीत सिंह नरूका, परिनाज धालीवालशूटिंग, मिश्रित स्कीट टीम
9सीमा कुमारीएथलेटिक्स, महिला 10,000 मीटर
10दीया चितले, मानुष शाहटेबल टेनिस, मिश्रित युगल
11मनप्रीत कौरएथलेटिक्स, गोला फेंक
12बारानिका एलंगोवनएथलेटिक्स, महिला पोल वॉल्ट
13जोशना चिनप्पा, वेलावन सेंथिलकुमारस्क्वैश, मिश्रित युगल
14प्राची चौधरीएथलेटिक्स, महिला 400 मीटर
15हरिता भद्राएथलेटिक्स, महिला 200 मीटर
16तेजस्विन शंकरएथलेटिक्स, डेकाथलॉन
17पारुल चौधरीएथलेटिक्स, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज
18पिंकी बलहाराकुराश, महिला 78 किग्रा
19विथ्या रामराजएथलेटिक्स, महिला 400 मीटर बाधा दौड़
20पारुल चौधरीएथलेटिक्स, महिला 5000 मीटर
21रोहित यादवएथलेटिक्स, पुरुष भाला फेंक
22नरेंद्र बेरवालमुक्केबाजी, पुरुष 90 किग्रा से अधिक
23गुलवीर सिंहएथलेटिक्स, पुरुष 5000 मीटर
24गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्राएथलेटिक्स, मिश्रित 4×100 मीटर रिले
25पूजा सिंहएथलेटिक्स, महिला ऊंची कूद
26धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीकेएथलेटिक्स, पुरुष 4×400 मीटर रिले
27प्रिया घनघासमुक्केबाजी, महिला 60 किग्रा
28कपिल पोखरियामुक्केबाजी, पुरुष 90 किग्रा
29सुनील कुमारकुश्ती, ग्रीको-रोमन 87 किग्रा
30अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, शमीना रियाजस्क्वैश, महिला टीम
31हर्षिता तोमर, शीतल वर्मानौकायन, महिला स्किफ
32नेथ्रा कुमानननौकायन, महिला डिंगी
33टीम इंडियासेपकटकरा, पुरुष क्वाड्रेंट
34गणेश मणि रत्नम थिरुमुरुतीरंदाजी, पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत
35अभय सिंह, वीर चोटरानी, वेलावन सेंथिलकुमार, सूरज कुमार चंदस्क्वैश, पुरुष टीम
36नीरज चौहानतीरंदाजी, पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व
37दीपक पुनियाकुश्ती, पुरुष 97 किग्रा

वेस्टइंडीज नंबर 1, टीम इंडिया ने भी पार किया 2000 छक्कों का आंकड़ा; T20I में सबसे ज्यादा 6s लगाने वाली दुनिया की टॉप 5 टीमें

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल में 2000 छक्के इस फॉर्मेट में पूरे किए। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश ही है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर