FIFA वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच सिर्फ स्टेडियम तक सीमित नहीं है, बल्कि पेरू में पुलिस ने इसी जुनून को अपने ऑपरेशन का हथियार बना लिया। फुटबॉल का जुनून एक ड्रग डीलर को भारी पड़ गया। पेरू पुलिस ने फुटबॉल के दीवाने एक कथित ड्रग डीलर को पकड़ने के लिए अनोखा ऑपरेशन चलाया। पुलिसकर्मी विश्व कप के मस्कट (मेपल, जायू और क्लच) का भेष धरकर बाजार पहुंचे ताकि शक न हो और मौका मिलते ही उसे दबोच लिया।

समाचार एजेंसी AFP की ओर से शेयर किये गए एक छोटे से वीडियो के अनुसार, पुलिस अधिकारी कहते हुए दिख रहे हैं, ‘‘टीम की इंटेलिजेंस जानकारी की वजह से हम यह पता लगाने में कामयाब रहे कि जिस व्यक्ति को हम गिरफ्तार करने वाले थे वह फुटबॉल का बहुत बड़ा प्रशंसक था और वर्ल्ड कप के जुनून में डूबा हुआ था, इसलिए हमने अपने ‘ग्रीन स्क्वाड’ के जवानों को वर्ल्ड कप मस्कट का भेष धरने को कहा ताकि वे बाजार में बिना किसी की नजर में आये उस व्यक्ति के पास पहुं पाएं।’’

वीडियो में मस्कट कथित ड्रग डीलर का पीछा करते हुए और फिर उसे एक इमारत की छत पर पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के लिए तीन मेजबान देशों के तीन मस्कट हैं। पेरू फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले रहा है, क्योंकि वह क्वालिफाई नहीं कर पाया। CONMEBOL में 10 टीमों में से वह नौवें स्थान पर रहा। CONMEBOL से सात टीमें वर्ल्ड फाइनल में पहुंचती हैं।

क्वालिफिकेशन का रास्ता आसान होने और रिकॉर्ड सात टीमों को एंट्री मिलने के बावजूद पेरू 18 मैच में सिर्फ 12 अंक ही हासिल कर पाया। ये अंक 7वें स्थान पर रही टीम से 7 पॉइंट कम थे। वर्ल्ड कप में पेरू अब तक 5 बार फाइनल में पहुंचा है। उसने अंतिम बार 2018 में फाइनल खेला था।

पेरू का सबसे अच्छा दौर 1970 के दशक के आखिर और 1980 के दशक की शुरुआत में था। तब टेओफिलो कुबिलस जैसे खिलाड़ियों की मदद से पेरू उस दौरान हुए चार टूर्नामेंटों में से तीन (1970, 1978 और 1982) के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रहा था।

पेरू ने 1930 में हुए पहले वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था। 1970 में मैक्सिको में हुए वर्ल्ड कप में पेरू का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। उसने क्वार्टर फाइनल खेला और आधिकारिक तौर पर 7वें स्थान पर रहा। अर्जेंटीना ने जब 8 साल बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी की तो उसने फिर क्वार्टर फाइनल खेला।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए तीनों मस्कट तीनों मेजबान देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। कनाडा का प्रतिनिधित्व ‘मेपल’ नाम का मूस (moose) करता है। दक्षिणी मैक्सिको के जंगलों से आया ‘जायू’ नाम का जगुआर, देश की समृद्ध विरासत और जीवंत भावना का प्रतीक है। ‘क्लच’ नाम का बाल्ड ईगल अमेरिका का प्रतिनिधित्व करता है। अमेरिका में ही टूर्नामेंट के ज्यादातर मैच खेले जाएंगे।

FIFA World Cup 2026 Schedule: 39 दिन, 104 मैच, 48 टीमों के बीच जंग; भारत में कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

FIFA World Cup 2026 Schedule: फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से (भारतीय समय के मुताबिक 12 जून से) होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 39 दिन तक कुल 104 मैच खेले जाएंगे। 48 टीमों के बीच महाकुंभ होगा। (पूरा शेड्यूल देखने के लिए क्लिक करें)