आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में धूम धड़ाका होने वाला है, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स का सामना होगा सीजन की नंबर 1 टीम पंजाब किंग्स के साथ। ऐसे में फैंस उम्मीद करेंगे कि एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी का जादू देखने को मिलेगा, लेकिन चिंता इस बात की थी कि वैभव को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को सहारा देकर मैदान से बाहर ले जाया गया था। उसके बाद से सस्पेंस था कि वह मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने के लिए फिट होंगे या नहीं।
फ्रेंचाइजी की तरह से इस पर कोई सीधा बयान तो नहीं आया है लेकिन मैच के दिन सुबह राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स हैंडल पर वैभव की बैटिंग प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया है। इसमें वैभव पूरी तरह लय में दिख रहे हैं और उनका फुटवर्क भी शानदार लग रहा है। इससे साफ संकेत मिले हैं कि वैभव पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। हालांकि, एहतियातन उन्हें बतौर इम्पैक्ट प्लेयर भी खिलाया जा सकता है। इस सीजन पहले भी रियान पराग ने ऐसा किया था।
कोच विक्रम राठौड़ ने दिया था अपडेट
आपको बता दें कि वैभव की इंजरी पर हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम के कोच विक्रम राठौड़ ने बताया था कि उन्हें हैमस्ट्रिंग में कुछ समस्या महसूस हो रही थी, लेकिन अब वह ठीक हैं। उनका इलाज किया गया और वह अच्छे दिख रहे हैं। उनकी इंजरी गंभीर नहीं दिख रही है और सबकुछ सही लग रहा है। हालांकि वैभव अगले मैच में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर विक्रम ने कुछ नहीं कहा था। अब यह नया वीडियो देख वैभव फिट नजर आ रहे हैं।
कैसे लगी थी वैभव के चोट?
वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ जयपुर में शानदार बल्लेबाजी की थी। 37 गेंद पर उन्होंने 103 रन की पारी खेली थी और उसके बाद फील्डिंग में भी जलवा दिखा रहे थे। जयपुर में गर्मी ज्यादा थी और इसी कारण फील्डिंग के बीच अचानक उनकी हैमस्ट्रिंग की समस्या सामने आ गई। इसके बाद वह चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें फिजियो और एक सपोर्ट स्टाफ के सदस्य के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया था।
वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, इशान किशन भी टॉप 5 में: ये हैं T20 में 19 की उम्र तक सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने बल्ले से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उस बीच कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो रहे हैं। पंजाब के खिलाफ वैभव 6 छक्के लगाकर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
