IPL 2026 Result, Kal Ka Match Kaun Jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार 17 मई को दो मुकाबले हुए। इस डबल हेडर के दिन सीजन की पहली टीम मिली जिसने प्लेऑफ में जगह पक्की की। डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर अपनी 9वीं जीत दर्ज की और टॉप 4 में जगह पक्की कर ली। इसके बाद दिन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दिया है।
पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार
पंजाब किंग्स की गाड़ी ऐसी पटरी से उतरी है कि वापस लौट ही नहीं पा रही है। एक समय यह टीम 264 रन भी आसानी से चेज कर रही थी। पहले सात में से छह मैच जीतने वाली टीम ने एक बारिश से रद्द मुकाबले के साथ 13 अंक हासिल कर लिए थे। अब 13 मैचों के बाद भी टीम के 13 ही अंक हैं। पिछले छह मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम लगातार हार गई है। इसके बाद अब उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें भी धूमिल हो चुकी हैं क्योंकि 16 अंक तक अब यह टीम किसी हालत में नहीं पहुंच सकती है।
इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 58 और वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन की पारी खेली। अंत में टिम डेविड ने 12 गेंद पर ताबड़तोड़ 28 रन बनाकर स्कोर 222 तक पहुंचाया। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन ही बना पाई। इस मैच में वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी के लिए नाबाद 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। विराट कोहली ने भी 58 रन बनाए थे।
वैभव, रियान, जुरेल की मेहनत बेकार, राजस्थान की हार
इसके बाद दिन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन ही बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने एक और आतिशी पारी खेली और 21 गेंद पर 46 रन (5 चौके, 3 छक्के) ठोक दिए। उनके बाद ध्रुव जुरेल 53 और कप्तान रियान पराग ने 51 रन की बेहतरीन पारी खेली। मगर निचले क्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया और 161 पर 2 विकेट के बाद टीम ने 191 तक 8 विकेट गंवा दिए। मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट लेकर कमाल की गेंदबाजी की।
दिल्ली के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरे ओपनर्स केएल राहुल ने 56 और अभिषेक पोरेल ने 51 रनों की पारी खेली। दोनों ने 105 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने 34 नाबाद और आशुतोष शर्मा ने 5 गेंद पर 18 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। दिल्ली का अब एक मैच और बाकी है वह मैच भी अगर यह टीम जीती फिर भी 14 अंक तक ही पहुंचेगी, यानी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हैं। मगर राजस्थान अब अगर बचे हुए दोनों मैच जीतती है तब ही 16 अंक तक पहुंच पाएगी और नेट रनरेट का भी उसे ख्याल रखना पड़ेगा।
RCB प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, पंजाब की लगातार छठी हार से राह मुश्किल; अब 3 जगह के लिए 7 टीमों में रेस
आईपीएल 2026 के 61 मैचों के बाद आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। अब बचे हुए तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच जंग है। पंजाब किंग्स की लगातार तीन हार से अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
