आईपीएल 2026 के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। गुजरात ने हैदराबाद को इस मैच में 82 रनों से हराया। आईपीएल में रनों के लिहाज से गुजरात की यह सबसे बड़ी जीत और हैदराबाद की सबसे बड़ी हार भी थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद को डबल झटका तब लगा जब टीम के कप्तान पैट कमिंस पर मैच के बाद जुर्माना लगाया गया। इस सीजन कुल 8वीं बार ऐसा हुआ है और सातवें कप्तान हैं कमिंस जिनके ऊपर यह जुर्माना लगा।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में पैट कमिंस को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। आईपीएल द्वारा आधिकारिक बयान जारी करते हुए उनके इस आरोप को सिद्ध किया गया और 12 लाख रुपये के जुर्माने कि पुष्टि हुई। इसमें कहा गया,”यह उनकी (कमिंस की) टीम का पहला आरोप है इस सीजन में तो आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत उन पर न्यूनतम ओवर रेट की पेनल्टी लगाई गई और 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा।”

IPL 2026 में स्लो ओवर रेट की सजा झेलने वाले कप्तान

कप्तानटीमअपराधजुर्मानामैच
श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्सपहला अपराध₹12 लाखबनाम GT (मैच 4)
श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्सदूसरा अपराध₹24 लाखबनाम CSK (मैच 7)
शुभमन गिलगुजरात टाइटन्सपहला अपराध₹12 लाखबनाम DC (मैच 14)
ऋतुराज गायकवाड़चेन्नई सुपर किंग्सपहला अपराध₹12 लाखबनाम DC (मैच 18)
हार्दिक पंड्यामुंबई इंडियंसपहला अपराध₹12 लाखबनाम RCB (मैच 20)
अजिंक्य रहाणेकोलकाता नाइट राइडर्सपहला अपराध₹12 लाखबनाम CSK (मैच 22)
अक्षर पटेलदिल्ली कैपिटल्सपहला अपराध₹12 लाखबनाम PBKS (मैच 55)
पैट कमिंससनराइजर्स हैदराबादपहला अपराध₹12 लाखबनाम GT (मैच 56)

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली करारी शिकस्त

इस मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी और टीम 86 रन पर सिमट गई। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम ने अपना आईपीएल इतिहास का न्यूनतम स्कोर बनाया। इस हार के बाद टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है और अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए और जगह पक्की करने के लिए उसे बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। हैदराबाद अब 18 मई को सीएसके और 22 मई को आरसीबी के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलेगी।

IPL 2026 Playoffs Analysis: किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी प्रतिशत संभावना?

आईपीएल 2026 के 56 मैच हो चुके हैं और अब सिर्फ 14 लीग मैच ही बाकी हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ के टिकट के बेहद करीब नजर आ रही है। अभी तक हालांकि, किसी भी टीम की जगह टॉप 4 में पक्की नहीं हुई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर