पाकिस्तान ने कप्तान शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी साथ ही बाबर आजम की अच्छी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी यानी तीसरे मैच में 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली। शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार वनडे सीरीज में हराने में सफलता हासिल की। यही नहीं शाहीन अफरीदी का भी वनडे सीरीज में बतौर कप्तान जीत का खाता भी खुल गया।

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को इस वनडे सीरीज में 2-1 से हराया और कंगारू टीम के खिलाफ जीत की हैट्रिक भी लगाई। दरअसल इस वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले खेले गए दो वनडे सीरीज में भी हराया था और इस टीम के खिलाफ लगातार तीन वनडे सीरीज में जीत हासिल करने में सफलता हासिल की। पिछली वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान और बाबर आमज की कप्तानी में कंगारू टीम को हराया था।

शाहीन की कप्तानी में पाकिस्तान 2-1 से जीता

तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और फिर 42 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन अफरीदी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान जोश इंग्लिस ने 65 रन की पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तान को जीत के लिए 158 रन का टारगेट मिला था और इस टीम ने 41.5 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे बड़ी 40 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान ने जीती लगातार तीन वनडे सीरीज

ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2026 में पाकिस्तान दौरे पर आई और शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान को 3 मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत मिली। इससे पहले साल 2021-22 में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान दौरे पर आई थी और बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। इसके बाद पाकिस्तान की टीम साल 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी और वहां मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीता था। यानी पाकिस्तान ने लगातार तीन वनडे सीरीज में कंगारू टीम को लगातार हराया।

श्रेयस अय्यर कप्तानी के मजबूत दावेदार, 1 साल में 2 बार बनाया टीमों को चैंपियन, IPL में भी रचा इतिहास

श्रेयस अय्यर ने घरेलू स्तर पर या फिर आईपीएल में भी बतौर कप्तान खुद को साबित किया है और अब वो भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनने की दहलीज पर खड़े हैं। श्रेयस ने मुंबई और केकेआर जैसी टीमों को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने का गौरव हासिल किया है। श्रेयस की खासियत ये है कि उन्होंने अपनी कप्तानी का असर अपनी बैटिंग पर नहीं पड़ने दिया। (खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)