पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार(4 मार्च) को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की 15 खिलाडियों की टीम का ऐलान किया। इसमें छह अनकैप्ड खिलाड़ियों को चुना गया है। पूर्व कप्तान बाबर आजम को बाहर कर दिया गया है। वहीं हारिस रऊफ की वापसी हुई है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 मार्च से खेली जाएगी।

ईरान युद्ध से विमानों के बाधित होने के कारण पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे को लेकर कुछ दिनों की अनिश्चितता के बाद पीसीबी ने टीम की घोषणा की। छह नाए खिलाड़ियों को चुनने से पता चलता है कि टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पैनिक बटन दबा दिया गया है। सलमान आगा की अगुआई वाली टीम सुपर 8 स्टेज से बाहर हो गई थी।

हुसैन तलत की वापसी

पाकिस्तान के स्क्वाड में अनकैप्ड खिलाड़ियों में माज सदाकत, शमील हुसैन, गाजी गोरी, साद मसूद और अब्दुल समद शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अबूधाबी में पाकिस्तान शाहीन के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले थे। क्षेत्रीय तनाव के कारण तीन वनडे मैच बाकी रहते सीरीज रद्द कर दी गई थी। हारिस के अलावा टीम में हुसैन तलत की वापसी हुई है। कप्तान शाहीन अफरीदी ही हैं। पाकिस्तान की टीम 9 मार्च को ढाका रवाना होगी। सभी तीन वनडे ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में होगा।

पाकिस्तान का स्क्वाड

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन।

पाकिस्तान-बांग्लादेश सीरीज शेड्यूल

10 मार्च- अभ्यास
11 मार्च- पहला वनडे – ढाका का शेर ए बांग्ला स्टेडियम।
13 मार्च- दूसरा वनडे – ढाका का शेर ए बांग्ला स्टेडियम।
15 मार्च- तीसरा वनडे – ढाका का शेर ए बांग्ला स्टेडियम।

यह भी पढ़ें:  19 साल, 5 मैच और साउथ अफ्रीका से कभी नहीं जीत पाया न्यूजीलैंड; क्या सेमीफाइनल में बदलेगा परिणाम