पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध सब्सटेंस ऑफ अब्यूज ट्रीटमेंट प्रोग्राम पूरा होने पर एक महीने की हो जाएगी। 32 साल के इस खिलाड़ी का आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के तहत सब्सटेंस ऑफ अब्यूज (कार्बोक्सी-टीएचसी) के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया था। यह टेस्ट 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के बाद किया गया था।
पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाई थी। नवाज ने अपराध स्वीकार ली और साबित किया की ड्रग्स का इस्तेमाल टूर्नामेंट के बाहर किया गया था। इसका खेल में प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। इस वजह से उन्हें तीन महीने खेलने पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंध की शुरुआत 1 मई 2026 से हुई। इसी दिन उनकी वॉलंटरी प्रोविजनल सस्पेंशन की शुरुआत हुई थी।
नवाज का प्रोविजनल सस्पेंशन हटा दिया गया
इसके अलावा सजा स्वीकार करने और रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के लिए हामी भरने के बाद ढाई महीने का प्रतिबंध पूरा करने के बाद नवाज का प्रोविजनल सस्पेंशन हटा दिया गया है। अगर नवाज आईसीसी की संतुष्टि के हिसाब से सब्सटेंस ऑफ अब्यूज रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा कर लेते हैं, तो उनको इनएलिजिबलिटी की बची हुई तीन महीने की अवधि नहीं काटनी होगी।
नवाज के करियर में 7 फरवरी से 1 मई तक के मैचों के आंकड़े नहीं जुड़ेगे
आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के अनुसार 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच और उसके बाद 1 मई 2026 तक के मैचों में नवाज के रिकॉर्ड को डिसक्वालिफाई कर दिया गया है। यानी इस अवधि में नवाज ने जो भी रन बनाए और विकेट लिए वह उनके करियर के आंकड़ों में नहीं जुड़ेंगे।
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 6 विकेट से हराया
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज की टीम 37.1 ओवर में 140 रनों पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 141 रनों के लक्ष्य को 39.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पूरी खबर पढ़ें।
