पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) के आगामी एफआईएच प्रो नेशंस लीग और विश्व कप के लिए अपने मौजूदा मुख्य कोच ऑस्ट्रेलिया के कॉलिन बैच की जगह पूर्व ओलंपियन मंजूर उल हसन को नियुक्त करने के फैसले से खिलाड़ी नाखुश हैं। खिलाड़ियों के करीबी सूत्रों ने बताया कि बैच की जगह मंजूर को मुख्य कोच नियुक्त किए जाने की खबर सुनकर वे स्तब्ध रह गए।
मंजूर 70 और 80 के दशक में खेलने वाले एक दिग्गज डिफेंडर हैं। एक खिलाड़ी ने नाम न बताने की शर्त पर बुधवार (8 अप्रैल) को पीटीआई को बताया कि पीएचएफ का यह फैसला ‘आपदा को न्योता’ देने जैसा है। उन्होंने कहा, ‘हम सभी खुश थे कि योग्य कोच और आधुनिक हॉकी की आवश्यकताओं को समझने वाले कॉलिन बैच विश्व कप सहित दो प्रमुख आयोजनों में हमारा मार्गदर्शन करेंगे, लेकिन इस फैसले से हमें झटका लगा है।’
खिलाड़ी जल्द अंतरिम अध्यक्ष से बात करेंगे
पीएचएफ की अंतरिम समिति ने एक अन्य दिग्गज ओलंपियन समीउल्लाह खान की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय चयन समिति का भी गठन किया है। नईम अख्तर, काशिफ जवाद, मोहम्मद खालिद, नासिर अली और आतिफ बशीर अन्य चयनकर्ता हैं। एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान के कुछ बड़े खिलाड़ी विदेशी लीग में खेल रहे हैं और वे जल्द ही अंतरिम अध्यक्ष से बात करने और उन्हें विदेशी कोच नियुक्त करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।
अयाज महमूद जूनियर टीम के मुख्य कोच
पाकिस्तान ने मिस्र में आयोजित क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। पीएचएफ ने एक अधिसूचना में कहा कि सभी नियुक्तियां पीएचएफ व्यावसायिक विकास समिति की सिफारिश पर की गई हैं, जिसमें दो पूर्व कप्तान, हसन सरदार और इस्लाहुद्दीन सिद्दीकी शामिल हैं। पीएचएफ ने अयाज महमूद को पाकिस्तान जूनियर टीम का मुख्य कोच भी नियुक्त किया है।
अर्जेंटीना दौरे के लिए भारत की 24 सदस्यीय हॉकी टीम घोषित
अर्जेंटीना दौरे के लिए भारत की 24 सदस्यीय टीम घोषणा बुधवार (8 अप्रैल) को हो गया है। वर्ल्ड कप 2026 और एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए यह दौरा अहम है। पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।
