पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल इस वक्त ऐसा हो गया है कि, आसमान से गिरा तो खजूर में अटका। एक तरफ टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बेइज्जत होकर बाहर हो गई। दूसरी तरफ अब अपने ही क्रिकेट बोर्ड ने उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाने का फैसला कर लिया है। यानी दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा अपने खिलाड़ियों पर खराब प्रदर्शन के लिए 5 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है।

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि यह फैसला भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद ही ले लिया गया था। सूत्रों के अनुसार अब अधिकारियों ने खिलाड़ियों को साफ कर दिया है कि बहुत हुआ, अब आर्थिक फायदा आपके प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा। बोर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन से नाखुश है।

सूत्रों के अनुसार टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर 5 मिलियन का जुर्माना लगाया गया है। पीसीबी द्वारा खिलाड़ियों से रुख साफ करते हुए कहा गया है कि अगर अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाता है तो खराब प्रदर्शन के लिए पेनल्टी भी लगाई जा सकती है। टीम को भारत के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद ही इसकी जानकारी दे दी गई थी।

कितनी है पाकिस्तानी क्रिकेटरों की सैलरी?

रिपोर्ट में विस्तार से पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सैलरी के बारे में भी जानकारी दी गई। दरअसल हर कैटेगरी के खिलाड़ी को एक तय मासिक सैलरी और कुछ अमाउंट आईसीसी रेवेन्यू शेयर का मिलता है। पाकिस्तान के मौजूदा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026) तक किसी को ए कैटेगरी में नहीं रखा गया है।

कैटेगरीमासिक सैलरी (रुपये)मासिक सैलरी ICC रेवेन्यू शेयर (रुपये)
A4.5 मिलियन 2.07 मिलियन
B3 मिलियन1.5525 मिलियन
C1 मिलियन1.035 मिलियन
D7,50,0005,17,500

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन

    पाकिस्तान की टीम के प्रदर्शन की बात करें तो नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम मामूली अंतर से जीती थी। उसके बाद यूएसए को पाकिस्तान ने हराया और फिर भारत से हार झेलनी पड़ी। आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को भी मात दी। तीनों टेस्ट नहीं खेलने वाले देशों को पाकिस्तान ने हराया। उसके बाद सुपर 8 में इंग्लैंड से हार मिली।

    फिर सुपर 8 के आखिरी मैच में श्रीलंका से टीम 5 रन के मामूली अंतर से जीती और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत के बावजूद आखिरी में कम रन बनाए। श्रीलंका को 147 रन तक नहीं रो पाने के कारण पाकिस्तान सुपर 8 से बाहर हो गया। इसी कारण अब बोर्ड ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया है।

    यह भी पढ़ें- “मुझे नहीं लगता, हेटमायर आउट थे”: मोहम्मद आमिर का नया ड्रामा, भारत के सेमीफाइनल में न पहुंचने का किया था दावा
    यह भी पढ़ें- टीम इंडिया IPL के बाद अफगानिस्तान से खेलेगी टेस्ट और वनडे, फिर दिखेगा रोहित और विराट का जादू; ये है पूरा शेड्यूल