पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज नशे वाले ड्रग्स के सेवन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की जांच के दायरे में हैं। नवाज पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। इस वजह से इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट के लिए सरे के साथ की नवाज की डील टूट गई है। नवाज ने पाकिस्तान के लिए 98 टी20 खेले हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कुल 9554 रन बनाए हैं और 525 विकेट लिए हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार पीसीबी के एक प्रवक्ता ने बुधवार (21 अप्रैल) को बताया,’ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को इस मामले के बारे में जानकारी दे दी है। पीसीबी ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के परिणाम आईसीसी को बता दिए जाएंगे।’

मोहम्मद नवाज का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 32 साल के मोहम्मद नवाज ने 7 मैच खेले थे। 15 रन बनाने के अलावा 7 विकेट लिए थे। सरे के लिए नवाज 26 मई से 18 जुलाई तक चलने वाले ब्लास्ट के दौरान उपलब्ध रहने वाले थे। पीसीबी ने दो हफ्ते पहले बताया था कि नवाज को ब्लास्ट के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है।

सरे के साथ नहीं जुड़ेंगे नवाज

सरे ने इस हफ्ते नवाज के साथ अनुबंध करने की घोषणा करने का प्लान बनाया था। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार यह अनुबंध खटाई में चली गई है। नवाज क्लब के साथ नहीं जुड़ेंगे। नवाज पीएसएल सीजन में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेले। उन्होंने मंगलवार को कराची में रावलपिंडिज के खिलाफ छह विकेट की जीत में तीन ओवर फेंके, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए। आईसीसी की ओर से मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल सकते हैं धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में महेंद्र सिंह धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के पहले छह मैचों में नहीं खेल पाए। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले जानकारी दी थी कि धोनी पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें