पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल पाकिस्तान को सुपर 8 के ग्रुप बी में रखा गया है जिसमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी टीमें हैं। ये तीनों टीमें भी मजबूत हैं और इन तीनों के रहते हुए पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना आसान तो नहीं होगा। हालांकि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के सवाल पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार जवाब दिया।
सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान
पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अपना आखिरी लीग मैच यानी चौथा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेला था और उसे जीत भी मिली थी। इस मुकाबलेके बाद क्रिकबज पर वीरेंद्र सहवाग से पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इसका जवाब देते हुए सहवाग ने कहा कि देखिए अगर पाकिस्तान इस तरह से खेलेगी जो जरूर, लेकिन ये तो नामीबिया की टीम थी ना।
सहवाग ने आगे कहा कि जब पाकिस्तान के सामने अच्छी टीम आएगी जो टेस्ट प्लेइंग नेशन हैं जो बेहतर खेल रहे हैं तो फिर इस टीम की असली परीक्षा होगी। मैं काफी बार कह चुका हूं कि पाकिस्तान के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। ये टीम किस दिन कैसा खेलेगी ये कोई नहीं जानता है। एक दिन वो बहुत बढ़िया खेलती है और फिर अगले दिन खराब खेलती है और हार जाती है।
भारत-पाकिस्तान के बीच हो फाइनल
सहवाग ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरह से नामीबिया के खिलाफ खेला और टॉप ऑर्डर ने रन बनाए अगर वो बड़ी टीम के खिलाफ भी ऐसा खेलती है तो वो जरूर सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। यही नहीं मैं तो चाहूंगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल क्यों फाइनल में पहुंचे। हमलोग 8-1 पर क्यों रुकें, 9-1 ना करें। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं जिसमें भारत 8-1 की जीत के साथ आगे है।
ये खबर भी पढ़ें
अभिषेक-इशान ओपनर, सुंदर आउट; साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
