पाकिस्तान की सरकार ने रविवार (1 फरवरी 2026) को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच को खेलने के इनकार कर दिया है। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। वहीं पाकिस्तानी सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत की सहमेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे दी है। पाकिस्तान के यह दोहरे व्यवहार के बाद साफ हो गया है कि एक बार फिर से पड़ोसी देश ने नया ड्रामा शुरू किया है। अब आपको बताते हैं कि इसके परणाम क्या हो सकते हैं?

T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर आई बड़ी खबर

दरअसल टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा एक एग्रीमेंट साइन किया गया था वह भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा लेकिन भारत से बाहर न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। इसके तहत पाकिस्तान को भारत के बाहर कोई भी मैच खेलने में आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अब पाकिस्तान की सरकार के इस फैसल के बाद आईसीसी द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर एक्शन भी लिया जा सकता है।

क्या एक्शन ले सकता है आईसीसी?

आईसीसी द्वारा पहले ही पाकिस्तान की गीड़भभकी पर चेताया गया था कि अगर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट बायकॉट किया या कोई ऐसा फैसला लिया जो नियम के खिलाफ है तो पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी एक्शन लेगा। यह एक्शन पाकिस्तान को बैन करना, द्विपक्षीय श्रंखलाएं रद्द करने का हो सकता है। अब इस पर आईसीसी की अगली प्रतिक्रिया का इंतजार है।

भारत को होगा फायदा

भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप ए में नीदरलैंड, यूएसए और नामीबिया के साथ मौजूद हैं। अगर पाकिस्तान लीग मैच बायकॉट करता है तो उसे 2 पॉइंट्स गंवाने पड़ेंगे और भारत को फायदा होगा। भारत को दो अंक मिल जाएंगे और यह क्वार्टरफाइनल के लिहाज से अहम होगा।

आईसीसी के नियम के मुताबिक भारतीय टीम को कोलंबो जाना पड़ेगा। अगर एक टीम मैदान पर होती है और दूसरी खेलने से मना करती है, तभी फील्ड पर रहने वाली टीम को 2 अंक मिलते हैं। अगर दोनों टीमें मैदान पर नहीं होंगी तो मैच रद्द माना जाएगा और दोनों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में भारत का कोलंबो जाना जरूरी होगा अगर दो अंक चाहिए हैं।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान बाहर; जानें किससे होगा टीम इंडिया का SF मैच

नॉकआउट मैचों का क्या होगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तान ने 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप मैच को बायकॉट करने को कहा है। अगर आगे नॉकआउट मैचों जैसे सेमीफाइनल और फाइनल में अगर भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुईं तो क्या होगा। ऐसे में हर हाल में पाकिस्तान को खेलना पड़ सकता है या फिर आईसीसी उस पर बैन लगाने का एक्शन भी ले सकता है। क्योंकि इससे टूर्नामेंट के नतीजे और फॉर्मेट पर असर पड़ेगा।