पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 2013 में टेस्ट और वनडे डेब्यू करने वाले एहसान आदिल ने अब अपना देश बदल लिया है। उन्होंने 2015 में आखिरी बार पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था। अब 11 साल बाद उन्होंने यूएसए के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डेब्यू किया है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुल 3 टेस्ट और 6 वनडे मुकाबले खेले थे।

कौन हैं एहसान आदिल?

एहसान आदिल का जन्म 15 मार्च 1993 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित एक शहर गोजरा में हुआ था। वह दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 2013 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 3 टेस्ट मैच खेले थे और पांच विकेट उनके नाम दर्ज हैं।

एहसान ने पाकिस्तान के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में वनडे डेब्यू भी किया था। उनका स्कॉटलैंड के खिलाफ उनका वनडे डेब्यू हुआ। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए 6 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलते हुए चार विकेट अपने नाम किए थे।

अब 11 साल बाद वह वापस इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरे हैं। उन्होंने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू अब अमेरिका के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किया है। वह अपने पूर्व देश की टीम के खिलाफ ही खेलने उतरे हैं।

डेब्यू मैच में जमकर हुई आदिल की पिटाई

एहसान आदिल का यूएसए के लिए डेब्यू कुछ खास नहीं रहा। अपनी पूर्व टीम के खिलाफ उतरे इस गेंदबाजी की जमकर पिटाई हुए। यूएसए के लिए अपना पहला और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला मैच खेलते हुए एहसान ने 3 ओवर में 39 रन खर्च किए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। भारत के खिलाफ पहले मैच में उन्हें यूएसए की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था।

नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं

T20 World Cup: नामीबिया की हार, नीदरलैंड्स का कमाल; पाकिस्तान टॉप 2 से बाहर, भारत नंबर 1 पर बरकरार
न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से यूएई को हराया, ओपनर्स ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास; नंबर 1 पर पहुंची कीवी टीम
अभिषेक शर्मा पर कोच ने दी बुरी खबर, ट्रेनिंग सेशन से रहे दूर; संजू को नामीबिया के खिलाफ मिल सकता है मौका