श्रीलंका ने नवंबर में पाकिस्तान दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर अंजाला बंडारा को टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की भी वापसी हुई है। पथुम निसांका का भी चयन हुआ है। वह फिट होने पर खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।
बंदारा ने निरोशन डिकवेला की जगह ली है। डिकवेला को अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में चुना गया था, लेकिन इस बार उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। धनंजय डी सिल्वा के पद छोड़ने के बाद टेस्ट कप्तान बनाए गए कुसल मेंडिस कप्तान के तौर पर अपनी पहली सीरीज के लिए टीम में लौटे हैं।
मलिंगा को टेस्ट टीम में पहली बार मौका
मलिंगा छोटे फॉर्मेट में लगातार खेलते रहे हैं, लेकिन टेस्ट टीम में उन्हें पहली बार चुना गया है। उन्होंने 19 फर्स्ट-क्लास मैचों में 31.15 के औसत से 44 विकेट लिए हैं। 22 साल के बंडारा को उनके शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड का इनाम मिला है। उन्होंने 31 मैचों में 65.85 के औसत से रन बनाए हैं, जिसमें सात अर्धशतक और इतने ही शतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 200 रन रहा है।
पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका*, पसिंदु सोरियाबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, सोनल दिनुशा, धनंजय डी सिल्वा, अंजला बंडारा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा। नोट- * फिट होने पर उपलब्ध।
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे के पहले दो मैचों से बाहर
इंडिया ए की टीम भी सीनियर टीम के साथ न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। एक तरफ पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी और दूसरी तरफ इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच अनौपचारिक टेस्ट सीरीज होगी। ऋषभ पंत अब इस सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
