साहिबजादा फरहान ने कप्तान पद संभालने का जश्न शानदार तरीके से मनाते हुए 52 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। इससे पाकिस्तान ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराया। पाकिस्तान के सामने 183 रन का लक्ष्य था और उसने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। फरहान ने 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।
फरहान को माज सदाकत का अच्छा सहयोग मिला, जिन्होंने महज 29 गेंदों में 50 रन बनाए। इससे पहले श्रीलंका ने ओपनर बल्लेबाज लाहिरू उदारा के 91 रन की मदद से पाकिस्तान के नए तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने आठ विकेट पर 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। अपना पांचवां टी20 मैच खेल रहे उदारा ने 55 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। अगले दो मैच रविवार और मंगलवार को रावलपिंडी में खेले जाएंगे।
पाकिस्तान की तेज शुरुआत
पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी फरहान और फखर जमान (21) ने पावरप्ले में श्रीलंका के तेज गेंदबाजों को जमने नहीं दिया और 31 गेंदों में 54 रन जोड़े। लंबे कद के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा के पावरप्ले में फेंके गए दो ओवरों में 32 रन बने। सदाकत ने ईशान मलिंगा के खिलाफ खेली अपनी पहली चार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाया और फरहान के साथ 53 गेंदों में 92 रनों की तेज साझेदारी करके जीत की नींव रखी।
चमीरा के 100 विकेट पूरे
सदाकत ने सिर्फ 28 गेंदों में अपना पहला टी20 अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर महेश तीक्ष्णा (2-36) ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट कर दिया। श्रीलंका ने थोड़ी देर के लिए वापसी की जब चमीरा ने हसन नवाज को लेग साइड पर कैच आउट कराकर अपना 100वां टी20 विकेट लिया और तीक्ष्णा ने सैम अयूब (8 रन) को एक नीची रहती गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। फरहान ने तीक्ष्णा के के एक ओवर में एक छक्का और तीन चौके लगाकर जवाबी हमला किया। आखिरकार मिडविकेट पर सहन अराच्चिगे के शानदार डाइविंग कैच पर आउट हुए, तब पाकिस्तान जीत से बस तीन रन दूर था।
उदारा ने 55 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्का जड़ा
अपना पांचवां टी20 मैच खेल रहे उदारा ने 55 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया और आखिर से ठीक पहले वाले ओवर में आउट हुए। पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी और मोहम्मद हारिस को टीम से बाहर करने के बाद नसीम शाह (3-36) को टी20 टीम में वापस बुलाया था। उन्होंने पहले ही ओवर में कप्तान कुसल मेंडिस को 1 रन पर आउट करके पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत दिलाई।
कामिंदु मेंडिस-दासुन शनाका की अर्धशतकीय साझेदारी
कामिल मिशारा पावरप्ले में संघर्ष करते दिखे और फखर जमान को अपना कैच थमा बैठे। उनका विकेट पाकिस्तान के शानदार गेंदबाज इमरान को मिला, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 21 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन उदारा ने श्रीलंकाई पारी को संभाला। उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ कामिंदु मेंडिस (23) के साथ 60 रन और दासुन शनाका (18) के साथ 57 रन की साझेदारी की। उदारा ने 32 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की और शाह के आखिरी ओवर में डीप में कैच आउट हो गए। श्रीलंका ने आखिरी छह ओवरों में 66 रन बनाए।
T20I में दूसरी बार 250 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल
भारत-वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में खूब रन बने। रांची में 501 रन बने और 79 चौके और छक्के लगे। चौके-छक्कों से ही 382 रन बन गए। पूरी खबर पढ़ें।
