T20 WC 2022, Pakistan vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2022 अपने आखिरी पड़ाव पर है। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर पहले सेमीफाइनल में हारकर फाइनल में जगह बना ली। सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाए। पाकिस्तान ने 153 रन के टारगेट को 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम की टक्कर रविवार 13 नवंबर 2022 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी। यह मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
पाकिस्तान को मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में स्कोर 55 तक पहुंचा दिया। दोनों ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने 12.4 ओवर में 105 रन जोड़े। बाबर आजम को 53 रन पर ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। मोहम्मद रिजवान ने भी अर्धशतक जड़ा। वह 57 रन बनाकर आउट हुए। बोल्ट को ही विकेट मिला। 19वें ओवर में मोहम्मद हारिस 30 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हुए।
न्यूजीलैंड के लिए सबसे डेरिल मिशेल ने 35 गेंद पर 53 रन बनाए। कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिन एलन ने पहली गेंद पर चौका लगा कर खाता खोला, लेकिन शाहीन शाह अफरीदी ने तीसरी ही गेंद पर उन्हें पवेलियन भेज दिया। पावरप्ले की आखिरी गेंद पर शादाब खान ने डेवोन कॉनवे को डायरेक्ट थ्रो मारकर रन आउट किया। अगले ही ओवर में मोहम्मद नवाज ने ग्लेन फिलिप्स को 6 रन पर पवेलियन भेजा। डेरिल मिशेल और केन विलियमसन के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई। विलियमसन को शाहीन ने 46 रन पर आउट किया। डेरिल मिचेल 53 और जेम्स नीशम 16 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
पढ़ें पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच का बॉल टू बॉल स्कोर
ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022Sydney Cricket Ground (SCG), Sydney 30 January 2023
New Zealand 152/4 (20.0)
Pakistan 153/3 (19.1)
Match Ended ( Day – 1st Semi-Final ) Pakistan beat New Zealand by 7 wickets
Pakistan Pakistan vs New Zealand T20: न्यूजीलैंड की टीम 2021 टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल में पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया ने उसे हरा दिया था।
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने 153 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शान मसूद 3 और इफ्तिखार अहमद 0 रन बनाकर नाबाद रहे। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी करके मैच एकतरफा कर दिया था।
पाकिस्तान को 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा। मोहम्मद हारिस 30 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर 19 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन। जीत के लिए 6 गेंद पर 2 रन चाहिए।
पाकिस्तान जीत की दहलीज पर है। टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंद पर 8 रन चाहिए। मोहम्मद हारिस 28 और शान मसूद 1 रन बनाकर क्रीज पर। लॉकी फर्ग्युसन के ओवर में 13 रन बने।
पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा। मोहम्मद रिजवान 57 रन बनाकर आउट। ट्रेंट बोल्ट को विकेट मिला। मोहम्मद हारिस 17 रन बनाकर क्रीज पर। टीम का स्कोर 17 ओवर में 2 विकेट पर 132 रन। जीत के लिए 18 गेंद पर 21 रन चाहिए।
मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतक जड़ा। पाकिस्तान का स्कोर 14 ओवर में 1 विकेट पर 113 रन। जीत के लिए 36 गेंद पर 40 रन चाहिए। मोहम्मद हारिस 6 और रिजवान 50 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान को पहला झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने बाबर आजम को 53 रन पर पवेलियन भेजा। पाकिस्तान का स्कोर 12.4 ओवर में 1 विकेट पर 105। जीत के लिए 44 गेंद पर 48 रन चाहिए।
बाबर आजम ने अर्धशतक जड़ा। वह 38 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद रिजवान 43 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 11 ओवर में बगैर किसी विकेट के 97 पर 0। जीत के लिए 54 गेंद पर 56 रन चाहिए।
पाकिस्तान ने 10 ओवर में बगैर किसी विकेट के 87 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 66 रन चाहिए। बाबर आजम 41 और मोहम्मद रिजवान 43 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान ने 7 ओवर में बगैर किसी विकेट के 63 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 90 रन चाहिए। मेचिल सैंटनर के ओवर में 8 रन बने। बाबर आजम 30 और मोहम्मद रिजवान 30 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड की टीम दबाव में दिख रही है। 5 ओवर में पाकिस्तान ने बगैर किसी विकेट के 47 रन बना लिए हैं। 89 गेंद पर 106 रन चाहिए। मोहम्मद रिजवान 27 और बाबर आजम 20 रन बनाकर क्रीज पर।
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई है। टीम ने 3 ओवर में बगैर किसी विकेट के 24 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 129 रन चाहिए। मोहम्मद रिजवान 17 और बाबर आजम 7 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट के ओवर में 25 रन बने।
मोहम्मद रिजवान ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान का खाता खोला। मोहम्मद रिजवान 4 गेंद पर 6 और बाबर आजम 1 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट के ओवर में 7 रन बने।
न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाए। पाकिस्तान को 153 का टारगेट दिया। डेरिल मिशेल ने 35 गेंद पर 53 रन बनाए। जेम्स नीशम ने 12 गेंद पर 16 रन बनाए। आखिरी ओवर में 8 रन बने।
डेरिल मिशेल ने अर्धशतक जड़ा। न्यूजीलैंड का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन। जेम्स नीशम 16 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 17 गेंद पर 29 रन की साझेदारी हुई।
न्यूजीलैंड ने 16 ओवर के बाद 3 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। डेरिल मिशेल 38 और केन विलियमसन 46 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई। हारिस रउफ के ओवर में 10 रन बने।
न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 35 और डेरिल मिशेल 22 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद वसीम जूनियर के ओवर में 8 रन बने।
न्यूजीलैंड ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। केन विलियसमसन 25 गेंद पर 24 रन बनाकर क्रीज पर। वह अबतक एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए हैं। डेरिल मिशेल 24 रन बनाकर क्रीज पर। शादाब खान के ओवर में 14 रन बने।
न्यूजीलैंड को मोहम्मद नवाज ने बड़ा झटका दिया। ग्लेन फिलिप्स 6 रन बनाकर आउट। टीम का स्कोर 8 ओवर में 3 विकेट पर 49 रन। केन विलियमसन 18 रन बनाकर क्रीज पर।
पावरप्ले की आखिरी गेंद पर शादाब खान ने डेवोन कॉनवे को डायरेक्ट थ्रो मारकर रन आउट किया। उन्होंने 20 गेंद पर 21 रन बनाए। केन विलियमसन 13 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 6 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन।
न्यूजीलैंड की टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 14 और केन विलियमसन 12 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद वसीम जूनियर के ओवर में 7 रन बने।
न्यूजीलैंड ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। केन विलियम्सन 5 और डेवोन कॉनवे 10 रन बनाकर क्रीज पर। शाहीन अफरीदी के ओवर में 5 रन बने।
शाहीन अफरीदी ने मैच की तीसरी ही गेंद पर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। पहली गेंद पर चौका खाने के बाद उन्होंनेे तीसरी गेंद पर फिन एलन को एलबीडब्ल्यू किया। एलन दूसरी गेंद पर भी बीट हुए थे। एलन 3 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर आए हैं।
न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन और डेवोन कॉनवे ने पारी की शुरुआत की। शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के लिए पहला ओवर लेकर आए। एलन ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला।
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Pakistan vs New Zealand T20: पाकिस्तान अपने पिछले तीन मुकाबलों में कभी भी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से नहीं हारा है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सुपर-12 में केवल इंग्लैंड से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन बाद में टीम पटरी पर आ गई। दक्षिण अफ्रीका की नीदरलैंड के खिलाफ हार से टीम सेमीफाइनल में पहुंची। शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे खिलाड़ियों की फॉर्म में वापसी से पाकिस्तान की टीम खतरनाक दिखाई दे रही है। टीम के लिए चिंता का विषय कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की ओपनिंग जोड़ी है। बाबर लय में नहीं हैं और रिजवान भी धीमी स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इसके कारण इनकी आलोचना भी हो रही है। पूर्व क्रिकेटरों की सलाह है कि दोनों में से किसी एक को नीचे खेलना चाहिए।
पाकिस्तान स्क्वाड – मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, हैदर अली, आसिफ अली।
न्यूजीलैंड स्क्वाड – फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, मार्टिन गप्टिल, एडम मिल्ने, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन।