Pakistan vs Netherlands Cricket Match Weather Forecast: टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन शनिवार (7 फरवरी) को कोलंबो के मशहूर सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला है। ग्रुप ए का यह मैच फरवरी 2010 के बाद कोलंबो के इस मैदान पर खेला जाने वाला पहला मेन्स टी20 मैच होगा। हालांकि, टूर्नामेंट के पहले मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान के लिए यह बुरी खबर है। सलमान आगा की टीम ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ अपने मैच का बॉयकॉट करने की भी घोषणा की है। इसके कारण बारिश उसकी राह में बाधा बन सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पाकिस्तान-नीदरलैंड्स मैच का मौसम रिपोर्ट

एक्यूवेदर डॉट कॉम के अनुसार कोलंबो में शनिवार दोपहर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। आगे बारिश की संभावना 68 प्रतिशत है। दोपहर 1 बजे के आसपास बारिश की संभावना सबसे ज्यादा होगी। हालांकि, श्रीलंका में इस मौसम में बारिश नहीं होती, लेकिन पिछले हफ्ते कोलंबो में भारी बारिश हुई है।

पाकिस्तान का अभ्यास रद्द हो गया था

कोलंबो पहुंचने के बाद, पाकिस्तान का आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र वार्मअप मैच बुधवार शाम को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारी बारिश के कारण रद्द हो गया। आने वाले हफ्ते में भी मौसम सुधरने की संभावना नहीं है। पाकिस्तान को मंगलवार को रात को अमेरिका से भिड़ना है और उस दिन भी बारिश की संभावना है।

पाकिस्तान की टीम का मौसम पर ध्यान नहीं

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कोलंबो के मौसम पर कहा, ‘मौसम हमारे कंट्रोल में नहीं है। एक टीम के तौर पर हम इस बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हमारा फोकस मौसम और नेट रन-रेट देखने के बजाय अपने प्लान पर अमल करने का है। अगर हम तीन मैच जीत जाते हैं, तो हम आगे बढ़ जाएंगे। तब नेट रन-रेट के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी।’

यह भी पढ़ें: विवाद और अनिश्चितता के बीच वर्ल्ड कप का बिगुल, ये है शेड्यूल स्क्वाड, ग्रुप, फॉर्मेट समेत पूरी जानकारी