टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मैच में पाकिस्तान का मुकाबला नामीबिया से होना है। इस मैच का आयोजन कोलंबो के सिन्हालीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा। यहां पर मैच के कुछ घंटों पहले से बारिश ने मौसम बिगाड़ा हुआ है। कोलंबो में मैच के वक्त भी बारिश की संभावना है। ऐसे में इस मैच के टॉस में देरी और ओवर्स भी घट सकते हैं। वहीं अगर मैच बारिश से रद्द हुआ तो कैसे पाकिस्तान को सुपर 8 में जगह मिलेगी?
बारिश से धुला मैच तो किसे फायदा?
ग्रुप ए से अभी तक भारतीय टीम ने सुपर 8 में एंट्री कर ली है। वहीं पाकिस्तान की टीम 4 अंक के साथ तीसरे व यूएसए 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। अगर पाकिस्तानी टीम नामीबिया को हराती है तो उसे सुपर 8 में एंट्री मिल जाएगी। वहीं अगर मुकाबला रद्द हुआ तो पाकिस्तान को 1 अंक मिलेगा और 5 अंक के साथ फिर भी पाकिस्तान सुपर 8 में जगह बना लेगी। अगर पाकिस्तान हारी तो यूएसए की लॉटरी लगेगी।
PAK vs NAM LIVE Score Updates: Watch Here
कैसा है कोलंबो का मौसम और क्या है पूर्वानुमान?
कोलंबो के मौसम की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में बारिश के आसार रहे हैं। कई बार बारिश हुई भी है। वहीं एक्यूवेदर के मुताबिक मैच के दौरान बुधवार को भी बारिश की संभावना 50 प्रतिशत या उससे अधिक है। वहीं मैच से पहले बारिश का अनुमान तकरीबन 60 प्रतिशत का है। ऐसे में मैच में देरी से शुरुआत, कम ओवर्स और रद्द होने जैसी सभी संभावनाएं बनी हुई हैं।
कोलंबो में बारिश का पूर्वानुमान (हर घंटे कितना)
- दोपहर 12 बजे: 25 प्रतिशत बारिश
- दोपहर 1 बजे: 52 प्रतिशत बारिश
- दोपहर 2 बजे: 60 प्रतिशत बारिश
- दोपहर 3 बजे: 49 प्रतिशत बारिश
- शाम 4 बजे: 24 प्रतिशत बारिश
- शाम 5 बजे: 24 प्रतिशत बारिश
- शाम 6 बजे: 23 प्रतिशत बारिश
- शाम 7 बजे: 20 प्रतिशत बारिश
यह मैच लोकल और भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 3 बजे शुरू होना है और 2.30 बजे टॉस होना है। वहीं मैच अगर शाम 5.30 बजे तक नहीं शुरू हो पाता है और बारिश जारी रहती है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। मंगलवार को आयरलैंड और जिम्बाब्वे का मुकाबला भी बारिश के कारण नहीं शुरू हो पाया था। यह मैच भी दोपहर में ही होना था। लेकिन उसका वेन्यू पल्लीकेले थे जो कोलंबो से तकरीबन 150 किलोमीटर दूरी पर है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच का सीधा प्रसारण, ऐसे देखें टी20 वर्ल्ड कप के 35वें मैच का लाइव टेलीकास्ट
यह भी पढ़ें- अर्शदीप इन, बुमराह को नहीं मिलेगा आराम, कोच ने दिया हिंट; भारत-नीदरलैंड्स मैच की संभावित प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें- भारत बनाम नीदरलैंड्स, अहमदाबाद में हो सकती है रनों की बारिश; जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
