PAK vs ENG: इंग्लैंड (England) के स्पिनर रेहान अहमद (Rehan Ahmad) ने अपने डेब्यू मैच में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। रेहान (Rehan Ahmad) डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले दुनिया के 6ठे खिलाड़ी बन गए है। रेहान (Rehan Ahmad) ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में अपनी काबिलियत साबित कर दी। रेहान अहमद (Rehan Ahmad) ने पाकिस्तान (Pakistan) के दूसरी पारी के खिलाफ 48 रन देकर 5 विकेट चटकाए और पूरी टीम को 216 रनों पर ही समेट दिया।
रेहान का पहला पांच विकेट हॉल (Rehan’s first five wicket hall)
रेहान ने पाकिस्तान के दूसरे पारी में बाबर आजम को 54, सउद शकील को 53 रनों पर पवेलियन भेजा। रेहान ने बाबर को आउट करने के बाद लगातार दो ओवरों मे शकील और मोहम्मद रिजवान को आउट किया। मोहम्मद रिजवान 7 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद उन्होंने आगा सलमान और वसीम जूनियर को आउट करके अपना पहला पांचवां विकेट हॉल पूरा किया।
दुनिया के 6ठे गेंदबाज बने रेहान (Rehan became 6th bowler in the world)
सबसे कम उम्र में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नसीम उल घानी के नाम है। उन्होंने 1958 में 16 साल 303 दिन के उम्र में पहला पांच विकेट लिया था। इसके बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के नसीम शाह है। जिन्होंने 2019 में 16 साल 307 दिनों में यह कारनामा किया था। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर 2009 में 17 साल 257 दिन की उम्र यह कारनामा अपने नाम किया था। उसके बाद इनामुल हक जूनियर ने 18 साल 32 दिन और डेनियल विटोरी ने 18 साल 46 दिन में यह कारनामा किया था। रेहान ने यह उपलब्धि 18 साल 126 दिन में हासिल की।
मैदान में उतरते ही रेहान ने हासिल की उपलब्धि (Rehan achievement)
रेहान ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह इंग्लैंड के ओर से सबसे कम उम्र के टेस्ट डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं। टेस्ट के पहले दिन रेहान की उम्र 18 साल 126 दिन थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रायन क्लोज के नाम दर्ज था। उन्होंने वर्ष 1949 में इंग्लैंड की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 साल और 149 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था।