पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में छा गए थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने घुटने टेक दिए। फरहान इस टीम के खिलाफ पहले मैच में भी नहीं चले थे और दूसरे मैच में भी उनका बुरा हाल रहा और वो रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए।

साहिबजादा फरहान दूसरे मैच में भी फ्लॉप

साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्राइम फॉर्म में थे और अपनी टीम के लिए जमकर रन बनाए थे। फरहान ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 383 रन बनाए थे और फिर वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंचे, लेकिन वहां जाते ही उनका फॉर्म पूरी तरह से गायब ही हो गया और बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए।

फरहान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 46 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेली और वो रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। फरहान इस मुकाबले में तास्कीन अहमद की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं इससे पहले यानी पहले वनडे मैच में उन्होंने 38 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेली थी। फरहान ने जिस तरह की क्रिकेट इस सीरीज से ठीक पहले खेली थी उसकी हल्की सी झलक भी वो नहीं दिखा पाए।

माज सदाकत ने की तूफानी बैटिंग

फरहान भले ही दूसरे वनडे में नहीं चल पाए, लेकिन उनके साथी ओपनर बल्लेबाज माज सदाकत ने अपनी टीम के लिए तूफानी पारी खेली। माज ने इस मैच में अपना अर्धशतक सिर्फ 31 गेंदों पर पूरा किया और 46 गेंदों पर शानदार 75 रन बनाए। माज ने इस पारी के दौरान 5 बेहतरीन छक्के और 6 चौके भी लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 163.04 का रहा। माज ने हालांकि टीम को अच्छी शुरुआत दी और फरहान के साथ पहले विकेट के लिए 73 गेंदों पर 108 रन की शतकीय साझेदारी की।

ये खबरें भी पढ़ें

गेल-डुप्लेसिस ओपनर, कोहली नंबर 3; दिनेश कार्तिक ने चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, एबी को भी दी जगह

‘नंबर 8 या 9 पर नहीं खेलें’, IPL 2026 से पहले पुजारा की धोनी से खास अपील, कहा- अकेले दम पर मैच बदलने की काबिलियत