बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने दूसरे वऩडे मुकाबले में जोरदार वापसी की और माज सदाकत के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 128 रन से जीत हासिल की। इस जीत के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने एक-एक की बराबरी कर ली। पाकिस्तान की जीत के बाद माज सदाकत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान ने 47.3 ओवर में 274 रन बनाए। बारिश की वजह से दूसरी पारी में मैच को 32 ओवर का कर दिया गया और बांग्लादेश को जीत के लिए 243 रन का टारगेट मिला, लेकिन ये टीम 23.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

माज और सलमान के अर्धशतक

पाकिस्तान के लिए दूसरे वनडे मैच में माज सदाकत और सलमान आगा ने अर्धशतकीय पारी खेली। माज ने 46 गेंदों पर 75 रन बनाए जबकि सलमान आगा ने 64 रन की पारी 62 गेंदों पर खेली। टीम के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने भी 5 चौकों की मदद से 44 रन की अहम पारी खेली जबकि ओपनर साहिबजादा फरहान के बल्ले से 31 रन निकले। कप्तान शाहीन अफरीदी ने 3 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

हारिस-माज को मिले 3-3 विकेट

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और माज सदाकत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए जबकि कप्तान शाहीन अफरीदी ने 5 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। मोहम्मद वसीम जूनियर और फहीम अशरफ को एक-एक सफलता मिली। बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और 41 रन बनाए जबकि कप्तान मेंहदी हसन मिराज ने एक रन बनाए जबकि मिराज ने इस मैच में 2 विकेट लेने में सफल रहे।

ये खबरें भी पढ़ें

‘मगर बड़े मैचों में ‘रास्कल’ बन जाते हैं अभिषेक शर्मा’, भारतीय ओपनर को लेकर ब्रैड हैडिन का बड़ा बयान

गेल-डुप्लेसिस ओपनर, कोहली नंबर 3; दिनेश कार्तिक ने चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, एबी को भी दी जगह