पाकिस्तान ने मई में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार (18 अप्रैल) को 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम में चार अनकैप्ड खिलाड़ी अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस और गाजी घोरी को शामिल किया गया है। इन चारों में से सिर्फ घोरी को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है। उन्होंने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में घरेलू मैदान पर एक वनडे खेला था। पाकिस्तान को बतौर कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले सरफराज अहमद को सीरीज के लिए हेड कोच बनाया गया है।
शान मसूद टीम की कप्तानी करते रहेंगे, लेकिन कोचिंग स्टाफ बदल गया है। सरफराज के अलावा पूर्व टेस्ट क्रिकेटर असद शफीक और उमर गुल एक को क्रमश: बैटिंग और बॉलिंग कोच बनाया गया है। सरफराज ने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वह इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पाकिस्तान शाहीन के मेंटर/मैनेजर भी थे। शफीक ने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेले, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा
शफीक 77 मैचों में 12 शतक के साथ 4660 रन बनाए। गुल ने भी पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं। कुल 237 मैच में उन्होंने 427 विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम 2 मई को बांग्लादेश दौरे पर जाएगी। पाकिस्तान सुपर लीग का 3 मई को फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी तुरंत दौरे पर रवाना होंगे। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 8 मई से शुरू होगी। पहला मैच ढाका में 8-12 मई और दूसरा सिलहट में 16 से 20 मई तक चलेगा।
पाकिस्तान का स्क्वाड
शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।
शुभमन गिल ने लगाई पचासे की ‘हैट्रिक’
शुभमन गिल ने केकेआर के खिलाफ 50 गेंद पर 86 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस सीजन यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक था। गुजरात टाइटंस के कप्तान ने पचासे की हैट्रिक लगाई और टीम ने जीत की। पूरी खबर पढ़ें।
कैमरन ग्रीन ने लगाया ‘5 लाख’ का एक छक्का
कैमरन ग्रीन ने केकेआर के लिए इस सीजन आखिरकार पहला अर्धशतक लगाया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 55 गेंद पर 79 रन की पारी खेली और इस दौरान एक ऐसा छक्का लगाया जिसकी कीमत 5 लाख रुपये स्पॉन्सर कार कंपनी को पड़ी। पूरी खबर पढ़ें।
