बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 84 गेंद पर 68 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत पाकिस्तान ने 232 रनों के स्कोर तक पहुंच पाया। बाबर आजम ने इस पारी के दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बाबर के स्टोक्स से ज्यादा 50+ स्कोर हो गए।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले बल्लेबाजों की बात करें तो जो रूट शीर्ष पर हैं। मार्नस लाबुशेन दूसरे और स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर पर हैं। बाबर आजम चौथे नंबर पर है। उन्होंने 28 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाए हैं। स्टोक्स ने 27 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाए हैं। टॉप-10 में भारत के केवल दो बल्लेबाज हैं। रविंद्र जडेजा ने 23 और ऋषभ पंत ने 22 बार 50 से ज्यादा का स्कोर है। नीचे टॉप-10 बल्लेबाजी की लिस्ट दी गई है।

ICC World Test Championship 2019–2026
WTC बल्लेबाजी रिकॉर्ड: पूरा डेटा, गहरी नजर
स्रोत: ESPNcricinfo / ICC — 50+, शतक और औसत रैंकिंग
विश्लेषण
Root: WTC का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज
जो रूट ने WTC में 45 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं — यह किसी भी बल्लेबाज से सर्वाधिक है। लाबुशेन (35) और स्मिथ (34) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। भारत के जडेजा (23) और पंत (22) भी टॉप 10 में शामिल हैं।
सर्वाधिक 50+ स्कोर — टॉप 10
1
JE Root
ENG
45
2
M Labuschagne
AUS
35
3
SPD Smith
AUS
34
4
Babar Azam*
PAK
28
5
BA Stokes
ENG
27
6
TM Head
AUS
26
7
Z Crawley
ENG
24
8
RA Jadeja
IND
23
9
FDM Karunaratne
SL
22
9
RR Pant
IND
22
* Babar Azam के आंकड़े — मैच/सीरीज जारी (39* मैच)। स्पैन: 2019–2026।
शतक
Root के 23 शतक — बाकी सबसे दोगुने
जो रूट ने WTC में 23 शतक बनाए हैं — यह दूसरे स्थान पर मौजूद स्टीव स्मिथ (14) से लगभग दोगुना है। दिलचस्प बात: स्मिथ 50+ रैंकिंग में तीसरे हैं लेकिन शतकों में दूसरे — यानी वे बड़े स्कोर को और बड़ा बनाते हैं।
सर्वाधिक शतक (100s) — टॉप 10
1
JE Root
ENG
23
2
SPD Smith
AUS
14
3
M Labuschagne
AUS
11
3
TM Head
AUS
11
5
Babar Azam*
PAK
8
5
BA Stokes
ENG
8
7
FDM Karunaratne
SL
6
7
RR Pant
IND
6
9
RA Jadeja
IND
5
10
Z Crawley
ENG
4
* Babar Azam के आंकड़े — मैच/सीरीज जारी। Smith 50+ में #3 लेकिन शतकों में #2 — बड़े स्कोर को और बड़ा बनाते हैं।
औसत
Root और Smith — औसत में भी शीर्ष पर
Root (52.25) और Smith (50.15) दोनों ही 50 से ऊपर के औसत के साथ WTC के सबसे consistent बल्लेबाज हैं। Crawley (31.86) सबसे कम औसत के साथ अंतिम स्थान पर — इसके बावजूद उनके 24 पचासे+ स्कोर हैं।
बल्लेबाजी औसत (Ave) — उच्च से निम्न
1
JE Root
ENG
52.25
2
SPD Smith
AUS
50.15
3
Babar Azam*
PAK
47.71
4
M Labuschagne
AUS
46.22
5
RA Jadeja
IND
42.78
6
TM Head
AUS
42.70
7
RR Pant
IND
41.49
8
FDM Karunaratne
SL
40.64
9
BA Stokes
ENG
35.84
10
Z Crawley
ENG
31.86
* Babar Azam के आंकड़े — मैच/सीरीज जारी। Crawley का औसत सबसे कम (31.86) लेकिन 50+ स्कोर 24 — आक्रामक शैली का प्रमाण।
स्रोत: ESPNcricinfo / ICC — WTC 2019–2026 | सभी आंकड़े उपलब्ध डेटा पर आधारित

अफगानिस्तान से टेस्ट के लिए भारत का संभावित स्क्वाड

भारतीय टेस्ट टीम की बात करें तो मिडिल ऑर्डर में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की जगह है। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम को बहुत ज्यादा ऑलराउंडर खिलाने का फायदा नहीं हुआ है। ऐसे में अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति सरफराज खान पर विचार करती है या देखने वाली बात होगी। पूरी खबर पढ़ें