PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसकी शुरुआत गुरुवार से होगी और ये मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 4.30 बजे से होगी, लेकिन इससे 4 घंटे पहले ही कंगारू टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया।
मार्श, इंग्लिश, स्टोइनिस नहीं होंगे पहले मैच का हिस्सा
टीम के नियमित कप्तान मिचेल मार्श, जोश इंग्लिश और मार्कस स्टोइनिस पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और इस मुकाबले के लिए हेड को टीम का कप्तान बनाया गया है। जोश फिलिप विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि मैच रेनशॉ इस मैच के जरिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत करेंगे।
जैक एडवर्ड्स-महली बियर्डमैन को मिला मौका
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स और तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को भी शामिल किया गया है जिन्होंने बिग बैश लीग के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और ये दोनों भी अपना इंरनेशनल डेब्यू करेंगे। कंगारू टीम के लिए पारी की शुरुआत कप्तान हेड के साथ मैथ्यू शॉर्ट करेंगे जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए कैमरन ग्रीन आ सकते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
ट्रेविस हेड (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू रेनशॉ, कूपर कॉनोली, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम जंपा, महली बियर्डमैन।
टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट, एडम जंपा, सीन एबॉट, महली बियर्डमैन, मैट रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश फिलिप, जैक एडवर्ड्स, कूपर कॉनोली।
टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, ख्वाजा नफे, नसीम शाह।
