ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में गुरुवार (29 जनवरी) को पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 168 रन बनाए। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सलमान आगा की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली विकेट गंवाने के बाद सैम अयूब और सलमान आगा की तूफानी पारी के दमपर पाकिस्तान 170 तक पहुंच पाया। हालांकि, पूर्व कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर धीमी पारी खेली। फखर जमान भी संघर्ष करते दिखे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जम्पा ने शानदार गेंदबाजी की।

पाकिस्तान को पहला झटका पहली ही गेंद पर जेवियर बर्टलेट ने साहिबजादा फरहान को आउट करके दिया। इसके बाद सैम अयूब और सलमान आगा के बीच 46 गेंद पर 74 रनों की साझेदारी हुई। अयूब ने 22 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। सलमान आगा 27 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 छक्के और 1चौका लगाया। एडम जम्पा ने दोनों को आउट किया।

एडम जम्पा ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए

बाबर आजम 20 गेंद पर 1 चौका और 1 छक्का की मदद से 24 रन बनाए। जम्पा ने उन्हें भी पवेलियन भेजा। फखर जमान ने 16 गेंद पर 10 रन बनाए। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन भेजा। उस्मान खान ने 14 गेंद पर 14 रन बनाए। उन्हें भी जम्पा ने पवेलियन भेजा। मोहम्मद नवाज 15 रन बनाकर नाबाद रहे। शादाब खान 1 और शाहीन अफरीदी बगैर खाता खोले आउट हुए। सलमान मिर्जा 4 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए। महली बियर्डमैन और जेवियर बार्टलेट ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान को 17 रन अतिरिक्त मिले।

टी20 वर्ल्ड कप से हटने की गीदड़भभकी के बीच आइसलैंड क्रिकेट ने लिए PCB के मजे

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनोली, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, महली बियर्डमैन।