Pakistan vs Australia 1st T20I LIVE Score and Live Streaming In India (पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग): टी20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज आज (29 जनवरी 2026) से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।
Australia in Pakistan, 3 T20I Series, 2026
Pakistan
168/8 (20.0)
Australia
146/8 (20.0)
Match Ended ( Day – 1st T20I )
Pakistan beat Australia by 22 runs
प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया
विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भले ही दोनों टीमों के लिए अहम हो, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने वर्ल्ड कॉम्बिनेशन को आराम देकर कई युवा खिलाड़ियों के साथ इस सीरीज में उतर सकती है। ऐसी खबरें हैं की टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को मौका देकर प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतर सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि मिचेल मार्श की जगह ट्रैविस हेड कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल के बिना पाकिस्तान पहुंची हैं। यह खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए सीधा श्रीलंका जाएंगे।
बाबर और अफरीदी की वापसी पर रहेंगी सभी की नजरें
वहीं पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की वापसी पर निगाहें होंगी। पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पूरी वर्ल्ड कप टीम के साथ मैदान में होगी। शाहीन अफरीदी अपनी इंजरी के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। वर्ल्ड कप से वापसी में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी। अफरीदी घुटने की इंजरी की वजह से BBL से बाहर हो गए थे। इसके अलावा वर्ल्ड कप से पहले बाबर आजम का प्रदर्शन कैसा रहता है, इस पर भी हर किसी की नजरें होंगी क्योंकि BBL में बाबर का बल्ला शांत रहा था। उन्हें 11 इनिंग में सिर्फ 103.06 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
ये है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेला जाना है?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच गुरुवार 29 जनवरी 2026 को खेला जाना है।
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कहां खेला जाना है?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेला जाएगा।
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का टॉस कितने बजे होगा?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए शाम 4 बजे टॉस किया जाएगा।
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच को भारत में किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकते हैं?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच का भारत में किसी भी चैनल पर लाइव टेलिकास्ट यानी सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा।
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच की भारत में किस OTT चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
