scorecardresearch

महेंद्र सिंह धोनी का दीवाना है ये पाकिस्तानी ऑलराउंडर, कमरे की दीवार पर लगा रखी है माही की तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दीवाने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तानी क्रिकेटर फहीम अशरफ भी हैं जिनके घर से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें घर की दीवार पर फ्रेम हुई धोनी और उनकी सेल्फी दिख रही है।

pak-allrounder-faheem-ashraf-love-towards-ms-dhoni-visible-after-pictures-from-his-home-framed-selfie-of-faheem-and-dhoni
पाकिस्तानी क्रिकेटर फहीम अशरफ ने अपने कमरे की दीवार पर लगा रखी है एम एस धोनी की तस्वीर (Source: Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक नहीं सीमित है। पूरी दुनिया में एमएस धोनी के फैंस हैं। अक्सर उनके कई फैंस सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में एक पाकिस्तानी क्रिकेटर की फोटो सामने आई है जिसमें उनकी और एम एस धोनी की फोटो सामने आई है। खास बात ये है कि ये तस्वीर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने घर के कमरे में लगा रखी है।

आपको बता दें इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का नाम है फहीम अशरफ। उन्होंने अपने घर के अंदर की कुछ तस्वीरें अपने साथियों के साथ शेयर की हैं। ये फोटो डिनर पार्टी के दौरान की हैं। इस फोटो में फहीम के साथ उनके साथी क्रिकेटर हसन अली, हैरिस राउफ और शादाब खान समेत उनके परिवार वाले नजर आ रहे हैं।

इस फोटो में मौजूद लोगों के पीछे दीवार पर भी एक तस्वीर मौजूद है जिसमें उनकी सेल्फी नजर आ रही है जो उन्होंने कैप्टन कूल के साथ ली थी। उनकी ये फोटो सामने आते ही लोगों ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की तारीफ करना शुरू कर दी। लोगों ने उनकी खेल भावना की तारीफ की है।

माही की यूं तो पूरी दुनिया दीवानी है लेकिन पड़ोसी देश जहां से हमारी राजनीतिक तल्खियां चलती रहती हैं वहां भी उनके कई दीवाने हैं। उन्हीं दीवानों में से एक सामने आया है ये पाकिस्तानी ऑलराउंडर।

ऐसा पहली बार नहीं है कि धोनी की दीवानगी पाकिस्तानी में दिखी हो। पहली बार आपको याद दिला दें कि 2004-05 के पाकिस्तान दौरे पर धोनी के हेयरस्टाइल की तारीफ तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने की थी। पाकिस्तानी राष्ट्रपित धोनी की बैटिंग स्टाइल और हेयरस्टाइन दोनों से खासा प्रभावित हुए थे।

वहीं अब फहीम अशरफ की इस फोटो से भी ये साफ हो गया है कि राजनैतिक रिश्तों में भले खटास हो लेकिन खेल के मैदान पर दोनों देशों के खिलाड़ियों की लोकप्रियता का कोई जवाब नहीं। फिर चाहें एम एस धोनी की बात हो या शोएब अख्तर, इंजमाम, अफरीदी आदि खिलाड़ियों की जिनके खेल को हमेशा दूसरे देशों ने भी सराहा है।

पढें खेल (Khel News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 03-09-2021 at 14:36 IST
अपडेट