भारतीय क्रिकेट टीम को 5 मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस सीरीज का एक मैच बचा है, लेकिन पिछले 4 मैचों में भारत ने 3 मैच गंवा दिए हैं और 0-3 से पीछे है। अब दोनों देशों के बीच आखिरी मुकाबला शनिवार यानी 11 जुलाई को खेलना है और टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतकर अपनी इज्जत बचाने का मौका है।

भारत ने अगर पांचवां मैच गंवा दिया तो उसे क्लीन स्वीप का शिकार इस टी20 सीरीज में होना पड़ेगा। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वो कम से कम पांचवां मैच जीते और सीरीज का समापन को सुखद तरीके से करे। अब पांचवें मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भारत को अहम सलाह दिया और कहा कि उसे आखिरी मैच में जीत हासिल करने के लिए दो बदलाव करने चाहिए।

5वें मैच के लिए भारत को प्लेइंग इलेवन में करने चाहिए दो बदलाव

पार्थिव पटेल ने 11 जुलाई को साउथैम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच के लिए संजू सैमसन को भारत की प्लेइंग इलेवन में वापस लाने की मांग की। संजू आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। पार्थिव का मानना ​​है कि सैमसन को एक और मौका मिलना चाहिए क्योंकि इस महीने के आखिर में जिम्बाब्वे में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारत को अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अगर सैमसन टीम में वापस आते हैं, तो तिलक वर्मा को बाहर बैठना चाहिए। पार्थिव ने जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए कहा कि यह मुश्किल है और आप जाहिर है पूछेंगे कि अगर संजू सैमसन को टीम में लाना है तो वो किसकी जगह आएंगे। असल में मैं दो बदलाव करूंगा। एक तो यह कि मैं वाशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल करूंगा ताकि आपके पास चार गेंदबाज हों और शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे आपके लिए दो-दो ओवर फेंक सकें।

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा कि संजू सैमसन किसकी जगह आएंगे। दुर्भाग्य से मुझे लगता है कि उप-कप्तान को बाहर करना होगा क्योंकि अगर आप सही कॉम्बिनेशन चाहते हैं तो संजू सैमसन तिलक वर्मा की जगह आ सकते हैं। अक्षर पटेल वर्ल्ड कप में उप-कप्तान थे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में वे बाहर भी बैठे थे। अगर टीम का कॉम्बिनेशन सही नहीं बैठ रहा है तो ऐसा हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि तिलक वर्मा आपकी सोच या योजनाओं से बाहर हो जाएंगे, लेकिन कम समय के लिए इस 5वें मैच में, मैं तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को लाना चाहूंगा।

श्रेयस ने तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड, T20I में 6 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर ने पहले 6 मैचों में बतौर कप्तान 5 मैच जरूर गंवा दिए, लेकिन वो भारत की तरफ से बतौर कप्तान पहले 6 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर जरूर बन गए और सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)