T20WC 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व ओपनर बैटर श्रीकांत ने नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ी सलाह दी। श्रीकांत का मानना है कि अगर इस मुकाबले के लिए अभिषेक शर्मा उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो भारत को संजू सैमसन को बतौर ओपनर आजमाने की कोई जरूरत नहीं है।

सुंदर करें पारी की शुरुआत

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब शो चीकी चीका पर कहा कि अगर वह कप्तान होते तो वह वॉशिंगटन सुंदर को पारी की शुरुआत करने के लिए प्रमोट करते। सुंदर अभी चोट से वापस आए हैं और उन्हें नामीबिया गेम के लिए फिट घोषित किया गया है। श्रीकांत का मानना ​​है कि उन्हें टॉप पर मौका देने से पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले मैच का कॉन्फिडेंस वापस पाने में मदद मिलेगी।

श्रीकांत ने कहा कि अगर मैं टी20 टीम का कप्तान इस वक्त होता तो मेरी सोच कुछ अलग होती। संजू पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म हैं, लेकिन मैं वॉशिंगटन सुंदर को लाऊंगा और उससे ओपनिंग करवाऊंगा। मैं चाहता हूं कि वह फिट हों और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलें। अगर अभिषेक पाकिस्तान के मैच के लिए वापस आते हैं तो मैं सुंदर को 8वें नंबर पर भेजूंगा और रिंकू सिंह को हटा दूंगा। मेरी सोच यहां लीक से हटकर है। सैमसन को काफी मौका दिया गया है और उन्होंने कुछ नहीं किया है।

श्रीकांत ने आगे कहा कि अगर अभिषेक पूरी तरह से फिट हैं तो उनके लिए नामीबिया के खिलाफ खेलना जरूरी होगा। उन्होंने समझाया कि क्रिकेट में रिदम और मोमेंटम बहुत मायने रखते हैं और एक गेम मिस करने से खिलाड़ी के फ्लो पर असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सैमसन को मौका मिलता है तो उन्हें इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि उन्हें जल्द ही दूसरा मौका ना मिले।

ये खबरें भी पढ़ें

अभिषेक, इशान, सूर्यकुमार नहीं; T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सबसे खतरनाक खिलाड़ी का शेन वॉटसन ने बताया नाम

IND vs NAM Match Update: भारत बनाम नामीबिया मैच आज, अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस