रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने गुरुवार को कहा कि उसे विनेश फोगाट के उस शो कॉज नोटिस का जवाब मिल गया है जो 9 मई को जारी किया गया था। रेसलिंग फेडरेशन ने ये बयान तब जारी किया जब सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसके तहत वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट विनेश को सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने बाद की घटनाओं को देखते हुए इस याचिका को बेअसर करार दिया।

विनेश ने दिया शो कॉज नोटिस का जवाब

पीटीआई के मुताबिक कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि कुश्ती महासंघ को रेस्पॉन्डेंट (विनेश फोगाट) का शो कॉज नोटिस का जवाब मिल गया है जिस पर महासंघ के नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार फैसला लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ ने यह भी नोट किया है कि सिलेक्शन ट्रायल्स में कुछ पहलवानों के बर्ताव पर विचार किया जा रहा है और इस संबंध में अभी कोई फैसला लिया जाना बाकी है। आपको बता दें कि पिछले शनिवार को फोगाट की कुश्ती के मैट पर वापसी निराशाजनक रही जब एशियन चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट मीनाक्षी गोयत ने उन्हें एशियन गेम्स ट्रायल्स के सेमीफाइनल में हरा दिया था।

दो साल बाद मैट पर लौटीं विनेश ने पहले दो मुकाबले तो जीते, लेकिन मीनाक्षी से आगे नहीं बढ़ पाईं। 53 किलोग्राम कैटेगरी में खेलते हुए विनेश ने ज्योति के खिलाफ 7-1 से जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन अगले राउंड में निशु के खिलाफ उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। निशु के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद, जिसमें कई बार खेल रुका और आखिर में हाथापाई भी हुई। इसके बाद विनेश का सामना सेमीफाइनल में मीनाक्षी से हुआ। मीनाक्षी ने विनेश के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया और शुरुआत से ही हमला किया। दूसरे हाफ में विनेश की तरफ से देर से की गई कोशिशों के बावजूद मीनाक्षी 6-4 से जीत गईं।

रोहित शर्मा नंबर 1, बाबर आजम हैं सूर्यकुमार से आगे; T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तान

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव, बाबर आजम से पीछे हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)