महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना चीन की महिला हॉकी टीम के साथ हुआ। बेहद रोमांचक इस मैच में और शुरुआती बढ़त बनाने के बावजूद भारतीय महिला टीम इस मैच में जीत हासिल नहीं कर पाई और चीन के खिलाफ ये मैच 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। इस मैच के ड्रॉ होने के बाद भारत और चीन दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिले।
नवनीत और दीपिका ने किए गोल
इस मैच की शुरुआत जोरदार तरीके से भारतीय टीम ने की और पहले क्वार्टर के 8वें मिनट में ही दीपिका ने टीम के लिए पहला गोल दाग दिया और 1-0 की बढ़त टीम को दिला दी। हालांकि भारतीय टीम की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि पहले क्वार्टर के समाप्त होने से ठीक एक मिनट पहले ही चीन की झांग यिंग ने 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करते हुए स्कोर को एक-एक से बराबर कर दिया। यानी पहले क्वार्टर का खेल समाप्त होने के बाद दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रही।
दूसरे क्वार्टर में एक बार फिर से भारत की तरफ से दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल करते हुए भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी और फिर दूसरे क्वार्टर में चीन की तरफ से कोई गोल नहीं हो सका। जब 30 मिनट यानी पहले हाफ का खेल समाप्त हुआ तब भारत मैच में 2-1 की बढ़त पर था और टीम के पास इस बढ़त को और आगे ले जाने का मौका था, लेकिन तीसरे और चौथे क्वार्टर में चीन में अपने तगड़े डिफेंड के दम पर भारत को एक भी गोल नहीं करने दिया और तीसरे क्वार्टर के 39वें मिनट में मा निंग के गोल ने स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।
तीसरे क्वार्टर के बाद जब खेल शुरू हुआ तब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी और दोनों टीमें को पास ही मैच को जीतने का मौका था, लेकिन दोनों टीमें चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर पाईं और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत की ग्रुप की अंकतालिका में साउथ अफ्रीका को 4-0 से हराने वाली इंग्लैंड की टीम 2 गोल के साथ पहले स्थान पर है जबकि चीन और भारत एक-एक अंक के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका अंकतालिका में सबसे नीचे है।
ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 विकेटकीपर
IND vs SL 1st Test: ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में पहले दिन एक छक्का लगाया और टेस्ट में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए और एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
