FIFA World Cup 2026 Lionel Messi Match Results: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत धाकड़ अंदाज में की और अपने पहले ही मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। ग्रुप जे के इस मुकाबले में टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का खेल देखते ही बना जो अपनी टीम की जीत के हीरो रहे और उन्होंने अपनी टीम के लिए सभी गोल किए यानी उन्होंने गोल की हैट्रिक लगाई।

अर्जेंटीना के सामने अल्जीरिया की टीम पूरी तरह से बेबस नजर आई। ये मेसी की फीफा वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक भी रही। अल्जीरिया के खिलाफ मेसी ने करिश्माई खेल तो दिखाया ही इसके अलावा उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

कंसास सिटी स्टेडियम में अल्जीरिया के खिलाफ हुए मैच में जैसे ही मेसी अर्जेंटीना की शुरुआती इलेवन का हिस्सा बनकर मैदान पर उतरे वह 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। इसके साथ ही उन्होंने अर्जेंटीना के लिए अपना 200वां इंटरनेशनल मैच भी खेला जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

मेसी लगाई गोल की हैट्रिक

अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच खेला गया मैच लगभग पूरी तरह से एकतरफा ही नजर आया। इस मैच के दौरान ज्यादातर समय तक गेंद अर्जेंटीना के पाले में ही नजर आया। मेसी ने टीम के लिए पहला गोल 17वें मिनट में किया जबकि दूसरा और तीसरा गोल उन्होंने 60वें और 76वें मिनट में दागा। अल्जीरिया के खिलाडी पूरी तरह से बेदम नजर आए और वो एक भी गोल कर पाने में सफल नहीं हो पाए।

मेसी ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने बड़ी कामयाबी अपने नाम की। उन्होंने ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले का वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल योगदान (गोल और असिस्ट) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। इस मुकाबले से पहले मेसी और पेले दोनों के नाम 21-21 गोल योगदान दर्ज थे, लेकिन इस मुकाबले में तीन गोल करने के बाद मेसी का आंकड़ा 24 पहुंच गया। अब उनके नाम वर्ल्ड कप में 16 गोल और 8 असिस्ट (गोल में मदद करने) दर्ज हैं।

मेसी ने अपनी हैट्रिक के दम पर वर्ल्ड कप में गोलों की संख्या 16 कर ली। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के पूर्व महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक 16 वर्ल्ड कप गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में मेसी और क्लोजे संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।

लियोनल मेसी अब फीफा वर्ल्ड कप के किसी मैच में एक से अधिक गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने कैमरून के पूर्व खिलाड़ी रोजर मिला का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 38 साल और 357 दिन की उम्र में हैट्रिक लगाकर उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। रोनाल्डो ने 33 साल और 130 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाई थी, जबकि मेसी ने उससे अधिक उम्र में यह कमाल करके दिखा दिया।

तिलक वर्मा के पिता थे बिजली मिस्त्री, क्रिकेट किट खरीदने के लिए नहीं थे पैसे; कोच ने बदल दी जिंदगी

तिलक वर्मा ने काफी संघर्ष करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई। साधारण परिवार से आने वाले तिलक की जिंदगी उनके कोच ने बदली और उनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया। तिलक वर्मा आज भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं और वो अब भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान भी हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)