Indian Super League 2025-26: इंडियन सुपर लीग 2025-26 की शुरुआत 14 फरवरी से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 17 मई 2026 को खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं और 91 मुकाबले खेले जाएंगे।
आईएसएल के इस सीजन में इंटर काशी एफसी भी हिस्सा ले रही है और इस टीम के कप्तान सुमित पासी ने जनसत्ता डॉट कॉम के साथ बातचीत की और इस दौरान टीम की तैयारी साथ ही टीम के टॉप 4 में पहुंचने पर भी बात की।
आपकी टीम ने इस सीजन का खिताब अपने नाम करने के लिए किस तरह की तैयारी की है?
हमने इस सीजन में जीत हासिल करने के लिए खास तैयारी की है और टीम की हर कमजोरी पर ध्यान दिया गया है। टीम के कोच एंटोनियो लोपेज हबास ने हर पहलू पर ध्यान दिया है और उम्मीद है हम इस बार अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
इस सीजन में आप किन-किन टीमों को सेमीफाइनल में देखते हैं?
देखिए ये काफी लंबा टूर्नामेंट है और इस वक्त मैं ये नहीं कह सकता हूं कि कौन-कौन टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, लेकिन मुझे यकीन है कि हमारी टीम टॉप 4 में यानी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी। हालांकि इस बार हमें तैयारी का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया, लेकिन हमें जितना भी मौका मिला हमने उसका फायदा उठाया।
आपके फाइनल में पहुंचने की कितनी संभावना है और अगर आप वहां पहुंचते हैं तो किससे आपका मुकाबला हो सकता है?
देखिए टूर्नामेंट में जितनी भी टीमें हिस्सा लेती हैं सबकी कोशिश होती है कि वो फाइनल में पहुंचें। हमारी भी पूरी कोशिश होगी कि हम फाइनल में पहुंचें और जाहिर है वहां पर कोई बेस्ट टीम ही होगी जिससे हमारा सामना हो सकता है।
आपकी टीम का पहला मैच गोवा के साथ है तो इस मैच के लिए आपने किस तरह की तैयारी की है?
इसमें कोई शक नहीं है कि गोवा काफी मजबूत टीम है और इस टीम के पास काफी अनुभवी और शानदार प्लेयर्स हैं, लेकिन हमने भी अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है और हमें यकीन है कि हम अच्छा मुकाबला खेलेंगे और इस टीम को कड़ी टक्कर देने में सफल हो पाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए इरफान ने किया भारतीय प्लेइंग 11 का चयन, एक बदलाव की दी सलाह
इशान किशन ने 254 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके, कप्तान सूर्यकुमार का रिकॉर्ड टूटा; युवराज अब भी नंबर 1
