एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट 2026 का आयोजन इस बार भारत में किया जाएगा और इस इवेंट के सभी मैच पंजाब के मोहाली और जालंधर में किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी और इसका समापन 5 नवंबर को को होगा। एक बार फिर से एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान भारत की नजरें एशियाई स्तर पर दबदबा कायम रखने पर लगी होंगी और जबकि पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को छह टीम के टूर्नामेंट में जगह दी गई है।
पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को किया गया शामिल
हॉकी इंडिया के मुताबिक इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश शामिल हैं। हालांकि पहले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का नाम शामिल था, लेकिन उसके द्वारा खेलने के इनकार करने के बाद बांग्लादेश को मौका दिया गया। पंजाब में लगभग दो दशक बाद इस टूर्नामेंट के जरिये अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हो रही है। जापान के आइची नागोया में हाल ही में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम चार बार ये खिताब जीत चुकी है।
पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान करते हुए पाकिस्तान के हिस्सा लेने की बात कही थी। हालांकि बांग्लादेश और ओमान को रिजर्व टीमों में रखा गया था। इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान किए जाने के दो दिन बाद ही पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भारत में खेलने से इनकार करके एएचएफ से टूर्नामेंट तटस्थ स्थान पर कराने की मांग की थी। हालांकि भारत के द्वारा पाकिस्तान की इस मांग को नहीं माना गया और इस टीम ने भारत में खेलने से मना कर दिया।
पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत में 2023 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खेली थी जिसमें छह टीमों में वह पांचवें स्थान पर रहा था। पिछले साल भारत में हुए एशिया कप और जूनियर एशिया कप में भी पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लिया था। भारतीय हॉकी टीम आखिरी बार 2006 में पाकिस्तान में श्रृंखला खेली थी। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना विशेष उपलब्धि थी, लेकिन अब वह बीती बात है और फोकस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पर है और हमें उसी लय को कायम रखना होगा।
श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
