नेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। उनका शव कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंदर आने वाले साई उपवन में पाया गया। वह शनिवार की सुबह दिल्ली के हॉस्टल से अपने गांव मुरादनगर के बसंतपुर साथली के लिए निकले थे और इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड की जांच अब पुलिस कर रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान उनकी पीठ पर एक छेद पाया गया, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह गोली लगने से हुआ था या किसी अन्य वस्तु से। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस तथा फोरेंसिक टीमें मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही हैं।

चिराग की हत्या की वजह साफ नहीं

चिराग बंगलुरू में 26-27 मई को हुई 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 से 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे थे। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि मौत गोली लगने से हुई या करंट लगने से हुई है। चिराग की हत्या की वजह का पता लगाने में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

कोतवाली के एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि गाजियाबाद में कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले साई उपवन में राष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव मिला है। वह सुबह दिल्ली के हॉस्टल से अपने गांव मुरादनगर के बसंतपुर साथली के लिए निकले थे। पुलिस के अनुसार उनकी पीठ पर एक छेद है। यह छेद गोली लगने के कारण हुआ है या फिर किसी अन्य चीज से चोट लगने के कारण, इसका पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा।

परिवार के इकलौते बेटे थे चिराग

मुरादनगर क्षेत्र के बसंतपुर सैंथली निवासी किसान मनोज त्यागी के इकलौते बेटे चिराग त्यागी पैरा एथलीट थे। चिराग को आंखों से देखने में समस्या थी। कई प्रतियोगिताओं में चिराग ने प्रदेश और देश का परचम लहराया है। 25 मई को वह बंगुलरू में चैंपियनशिप में भाग लेने गए थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे चिराग ने सिहानी में रहने वाले अपने मामा के लड़के आशीष त्यागी को फोन कर बताया था कि वह वापस आ गया है और जल्दी ही वह घर आएगा।

गिल ने खेली IPL प्लेऑफ में सबसे बड़ी कप्तानी पारी, RCB के कप्तान छूटे पीछे; एमएस धोनी का 523 रन वाला रिकॉर्ड टूटा

गिल गुजरात के लिए कप्तानी पारी खेलकर दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने और आरसीबी के कप्तान का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)