Meghna Sajjanar won gold in Asian Shooting Championships 2026: भारत की महिला शूटर मेघना सज्जनार ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में कमाल कर दिया और पहले उन्होंने 10 मीटर एयर रायफल इवेंट (व्यक्तिगत) में ब्रॉन्ज मेडल जीता और फिर 10 मीटर एयर रायफल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया। मेघना इस वक्त आठ माह की गर्भवती हैं और इस स्थिति में भी उन्होंने जो जज्बा दिखाया उसे सलाम है।
8 माह की गर्भवती शूटर मेघना ने जीता गोल्ड
आमतौर पर इस स्थिति में यानी गर्भवती होने की स्थिति में खिलाड़ी या फिर कोई आम महिला उन्हें इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन मेघना ने देश को खुद से ऊपर रखते हुए एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लिए और खुद को साबित करते हुए मेडल भी जीतने का कमाल कर दिखाया।
मेघना ने 10 मीटर एयर रायफल व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया जबकि इसके बाद उन्होंने 10 मीटर एयर रायफल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया। टीम इवेंट में उनके साथ इलावेनिल और आर्य भी थीं जिनके साथ मिलकर उन्होंने धूम मचा दी और आखिरकार पहले स्थान पर रहते हुए सोना अपने नाम किया।
साई ने मेघना को दी बधाई
मेघना की इस उपबल्धि के बाद साई (SAI) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीर शेयर की और लिखा कि प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में मुकाबला करते हुए वो इस चैंपियनशिप में शान से खड़ी रहीं और ये साबित किया कि मातृत्व और बेहतरीन प्रदर्शन एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। यह सिर्फ एक मेडल की कहानी नहीं है बल्कि ये पसंद, हिम्मत और पक्के इरादे की पहचान है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो इतिहास बदल जाता है।
ये भी पढ़ें
