अटलांटा स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अर्जेंटीना की रोमांचक 2-1 की सेमीफाइनल जीत में शानदार प्रदर्शन करते हुए लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 गोल्डन बूट स्टैंडिंग में टॉप पर पहुँच गए। एंथनी गॉर्डन के 55वें मिनट के गोल से डिफेंडिंग चैंपियन के पिछड़ने के बाद मेसी ने आखिरी पलों में खेल की कमान संभाली और टीम की जबरदस्त वापसी कराई।

अर्जेंटीना के कप्तान ने पहले कई डिफेंडरों को अपनी ओर खींचा और फिर एन्जो फर्नांडीज को सटीक पास दिया जिन्होंने 85वें मिनट में गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद स्टॉपेज टाइम में मेसी ने फिर से मदद की भूमिका निभाई और सब्स्टीट्यूट लॉटारो मार्टिनेज के लिए दाहिने पैर से एक बेहतरीन क्रॉस दिया जिस पर मार्टिनेज ने हेडर से विजयी गोल किया और अर्जेंटीना को रविवार को स्पेन के खिलाफ होने वाले फाइनल में पहुंचा दिया।

मेसी गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे

इन दो असिस्ट के साथ 39 साल के मेसी अब आठ गोल और चार असिस्ट के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे आ गए। टूर्नामेंट में उनके नाम कुल 12 गोल-इनवॉल्वमेंट (गोल और असिस्ट मिलाकर) हो गए हैं और वह फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे से आगे निकल गए हैं जिनके नाम आठ गोल और तीन असिस्ट हैं। अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाने के अलावा इस जीत के साथ मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट देने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना रिकॉर्ड और बेहतर किया।

उनके दो असिस्ट के साथ उनके करियर का कुल आंकड़ा 12 हो गया है, जो इस टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। इनमें से दस असिस्ट तो सिर्फ नॉकआउट मैचों में आए हैं। मेसी ऐसे पहले फ़ुटबॉलर भी हैं जिन्होंने टूर्नामेंट के छह अलग-अलग संस्करणों में कम से कम एक असिस्ट किया है। इस आंकड़े के साथ वे अर्जेंटीना के दिग्गज डिएगो माराडोना (जिनके नाम आठ असिस्ट थे) और जर्मनी के पियरे लिटबार्सकी (जिन्होंने सात असिस्ट किए थे) से काफीआगे हैं।

मेसी अब वर्ल्ड कप फाइनल में गोल्डन बूट जीतने के प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेंगे हालांकि यह रेस अभी खत्म नहीं हुई है। एम्बाप्पे जिन्होंने मेसी के आठ गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है के पास अपने गोल की संख्या बढ़ाने का एक आखिरी मौका होगा जब फ्रांस तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्लेऑफ मैच में इंग्लैंड का सामना करेगा। वहीं मेसी अर्जेंटीना की कप्तानी करते हुए एक और शानदार वर्ल्ड कप अभियान को यादगार बनाना चाहेंगे क्योंकि उनके पास ट्रॉफी और गोल्डन बूट दोनों ही जीतने का सुनहरा मौका है।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के गोल्डन बूट रेस में शामिल टॉप-10 खिलाड़ी

रैंकप्लेयरटीमगोलअसिस्ट
1लियोनेल मेसीArgentina84
2किलियन एम्बाप्पेFrance83
3एर्लिंग हालैंडNorway70
4जूड बेलिंगहमEngland61
5हैरी केनEngland61
6उस्मान डेम्बेलेFrance52
7मिकेल ओयारजाबलSpain51
8इस्माइला सारSenegal41
9जूलियन क्विनोन्सMexico41
10विनिसियस जूनियरBrazil41

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, इंग्लैंड को 2-1 से हराया; मेसी ने तोड़ा 68 साल पुराना रिकॉर्ड, माराडोना की बराबरी की

FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड को 2-1 से हराने में मेसी की जबरदस्त भूमिका रही और उन्होंने 68 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा साथ ही माराडोना की बराबरी भी की। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)