फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम मोड़ पर है। सेमीफाइनल के बाद स्पेन और अर्जेंटीना के बीच ग्रैंड फिनाले यानी खिताबी मुकाबला तय हो चुका है। 19 जुलाई को यह मैच खेला जाएगा और न्यू यॉर्क का न्यू जर्सी स्टेडिय इस बेहतरीन मुकाबले का गवाह बनेगा। मगर इस मैच से पहले फ्रांस और इंग्लैंड के बीच एक बेहतरीन मुकाबला होने वाला है। इस मैच में एक बार फिर से किलियन एम्बाप्पे और हैरी केन का जादू दिखने वाला है।

इंग्लैंड और फ्रांस के बीच 18 जुलाई को तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा। फीफा की भाषा में इसे ब्रॉन्ज फाइनल भी कहा जाता है। इस मैच से पहले किलियन एम्बाप्पे गोल्डन बूट की रेस में नंबर 2 पर जरूर हैं लेकिन उनके पास लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार जीतने का मौका अब भी है। उधर लियोनेल मेसी सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दो बेहतरीन असिस्ट के बाद टॉप पर पहुंच जरूर गए लेकिन एम्बाप्पे का अभी एक मैच बाकी है।

स्पेन के खिलाफ आसान नहीं होगी मेसी की राह

हालांकि, मेसी भी फाइनल में स्पेन के खिलाफ उतरेंगे और कम से कम गोल या असिस्ट तो जरूर करने का माद्दा रखते हैं। मगर इंग्लैंड के खिलाफ 1 या 2 गोल करके मजबूत फ्रांस की टीम के स्ट्राइक एम्बाप्पे गोल्डन बूट पर कब्जा जमा सकते हैं। किलियन एम्बाप्पे इस रेस में इसलिए और ज्यादा मजबूत दिख रहे हैं क्योंकि मेसी के सामने फाइनल में स्पेन की टीम है। स्पेन ने इस फीफा वर्ल्ड कप में अपने खिलाफ एक भी गोल अब तक नहीं होने दिया है। ऐसे में मेसी के लिए चीजें आसान नहीं होंगी।

कब और कहां खेला जाएगा फ्रांस बनाम इंग्लैंड मुकाबला?

फ्रांस और इंग्लैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का तीसरे स्थान के लिए होने वाला मुकाबला शनिवार, 18 जुलाई 2026 को होगा। यह मैच यह मैच अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी स्टेडियम (मियामी गार्डन्स) में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार (IST) 18 जुलाई की रात 12 बजे के बाद 19 जुलाई को सुबह 2:30 बजे (18 जुलाई रात 5:00 बजे ET) होगी।

सेमीफाइनल के बाद गोल्डन बूट की रेस में कौन किस स्थान पर?

रैंकप्लेयरटीमगोलअसिस्ट
1लियोनेल मेसीArgentina84
2किलियन एम्बाप्पेFrance83
3एर्लिंग हालैंडNorway70
4जूड बेलिंगहमEngland61
5हैरी केनEngland61
6उस्मान डेम्बेलेFrance52
7मिकेल ओयारजाबलSpain51
8इस्माइला सारSenegal41
9जूलियन क्विनोन्सMexico41
10विनिसियस जूनियरBrazil41

कौन हैं मेसी की पत्नी एंटोनेला रोकुजो? 4 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोवर्स, 3 बेटों की मां, अपना बिजनेस और बड़े ब्रांड्स से साझेदारी

इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स, खुद का कारोबर और दुनिया के बड़े ब्रांड्स के साथ साझेदारी। जानिए लियोनेल मेसी की पत्नी एंटोनेला रोकुजो की पढ़ाई, करियर, शादी और परिवार की पूरी कहानी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर