लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच खेला और अब वो इंटरनेशनल स्तर पर खेलने हुए कभी नजर नहीं आएंगे। मेसी का विदाई मैच ठीक वैसा ही रहा जैसा की घेरलू दर्शकों को उम्मीद थी। 39 साल के इस सुपरस्टार अपना 126वां इंटरनेशनल गोल किया और अपनी टीम को 3-0 से बेनिन के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच के साथ ही ब्यूनस आयर्स के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में 85,000 फैंस के सामने उनके 21 साल के इंटरनेशनल करियर का समापन हुआ।
रिकॉर्ड 208वां मैच में खेलते हुए मेसी ने निकोलस ओटामेंडी को पहला गोल करने में मदद की, जिसके बाद निको पाज ने एक और गोल किया। इसके बाद मेसी ने 71वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर मैच का शानदार समापन किया। हालांकि मैच के नतीजे से ज्यादा अहम वह मौका वह था जब मेसी ने गोल दागा। इस मैच को द लास्ट टैंगो के तौर पर प्रमोट किया गया था, जिससे अर्जेंटीना के समर्थकों को इतिहास के सबसे महान फुटबॉलर माने जाने वाले खिलाड़ी का जश्न मनाने का एक आखिरी मौका मिला।
मेसी ने आखिरी मैच में किया एक गोल
मेसी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद कहा कि मेरे पास आपका शुक्रिया अदा करने के अलावा कोई चारा नहीं है और जैसा कि मैंने पहले भी प्रेसिडेंट से कहा था कि आपने मुझे हार नहीं मानने दी, तब भी नहीं जब हम सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। अर्जेंटीना के लिए खेलना सबसे खूबसूरत चीज रहा और मुझे लगता है कि अब यह सब खत्म हो गया है। पिछला वर्ल्ड कप हमारे लिए काफी अहम था और हम पूरे देश का सपना पूरा करने के बहुत करीब थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
मेसी ने कहा कि हम हम चैंपियन बनने के बहुत करीब थे। पिछले वर्ल्ड कप में हम जीत के बहुत पास थे। कुछ भी अजीब नहीं हुआ था। इंग्लैंड के खिलाफ मैच हमारे लिए बहुत तनावपूर्ण था। वर्ल्ड कप के बाद कई तरह की बातें और अलग-अलग तरह की कहानियां सामने आईं। हमने अपनी पूरी ताकत से फाइनल मैच में विरोधी टीम का मुकाबला किया और अपना सबकुछ झोंक दिया। मैं अपने सभी साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, उन सभी पलों के लिए जो हमने इन खिलाड़ियों के साथ बिताए।
दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर्स में से एक मेसी ने कहा कि वर्ल्ड कप हो, कोपा अमेरिका हो, फाइनल हो या कोई भी टूर्नामेंट जिसमें हमने हिस्सा लिया मैदान पर उतरना और किसी के भी खिलाफ मुकाबला करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात थी, क्योंकि मुझे पता था कि इसके लिए मुझे अपना सब कुछ दांव पर लगाना होगा। पता नहीं, शायद मैं बहुत सी ऐसी बातें भूल गया हूं जो मैं आपसे कहना चाहता था, लेकिन इस पल मैं आपसे दूर हो रहा हूं। मुझे नेशनल टीम की जर्सी की कमी खलेगी, लेकिन मैं आपके साथ रहूंगा, इन बच्चों, इन युवा खिलाड़ियों और जो भी आगे आएगा, उनका समर्थन करूंगा साथ ही हम हमेशा एकजुट रहेंगे।
इशान किशन नंबर 1, कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय
इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नाबाद 37 रन बनाए और विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही वो एक कैलेंडर साल में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
