भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी अजेय बढ़त बनाए रखी। 26 जून को लंदन के ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर में खेले गए 2025-26 एफआईएच प्रो लीग के अपने दूसरे आखिरी मैच में टीम ने 7-1 से जीत हासिल की और पिछले एक दशक से चली आ रही जीत की लय को बरकरार रखा। मेन इन ब्लू ने इसी मैदान पर मंगलवार, 23 जून को मिली 4-3 की जीत के बाद चार दिनों के भीतर अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज की।
भारत की तरफ से 7 खिलाड़ियों ने किए गोल
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहलो गोल 13वें मिनट में ही कर दिया और भारत 1-0 से पिछड़ गई थी। पाकिस्तान के लिए अबू महमूद ने गोल किया, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने गजब का खेल दिखाया और फिर पाकिस्तान की टीम मैच समाप्त होने तक एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह (20वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट) के गोल की बदौलत भारत ने जबरदस्त वापसी की और हाफ-टाइम ब्रेक तक 2-1 की बढ़त बना ली।
दूसरे क्वार्टर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जब पाकिस्तान के खिलाड़ी अहमद नदीम की आंख मेंं गंभीर चोट लग गई और उनका इलाज करने के बाद उन्हें व्हीलचेयर से मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह (34वें मिनट), जुगराज सिंह (35वें मिनट), अभिषेक (41वें मिनट) और राजकुमार पाल (44वें मिनट) ने गोल किए जबकि आखिरी क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह (54वें मिनट) के गोल ने जीत पर सोने पे सुहागा जैसा काम किया और भारत ने मैच को 7-1 से जीत लिया।
जारी से 3278 दिन से जीत का सिलसिला
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पिछले 19 मैचों में मेन इन ब्लू ने 17 मैच जीते हैं, जबकि मेन इन ग्रीन को एक भी जीत नहीं मिली है। भारत की जीत का यह सिलसिला 12 अप्रैल 2016 (3278 दिन पहले) को कुआलालंपुर में सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट के एक मैच से शुरू हुआ था। आठ बार ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम को अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी से आखिरी बार हार गुवाहाटी में 2016 साउथ एशियन गेम्स में मिली थी।
रोहित 10वें स्थान पर, कोहली से आगे बाबर; टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर आजम ने विराट कोहली से ज्यादा चौके लगाए हैं जबकि टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दसवें स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
