एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम की नजरें हैं एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के खिताब पर। इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इसका आयोजन पंजाब में होगा। मंगलवार (13 अक्टूबर 2026) को 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान किया गया है।
एशियाई खेलों और विश्व कप से बाहर रहे पाठक ने वापसी की है जबकि युवा डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा और मिडफील्डर आदित्य अर्जुन लालागे भी टीम में हैं। भारतीय हॉकी टीम में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है लेकिन गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक की वापसी हुई है। वहीं मिडफील्डर विष्णु कांत सिंह और फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह 18 सदस्यीय टीम में दो रिजर्व खिलाड़ी हैं।
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के जरिए पंजाब में दो दशक बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हो रही है। इसके मुकाबले जालंधर और मोहाली में खेले जाएंगे। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया था। अब उनकी नजरें होंगी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर।
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय टीम का स्क्वाड
गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक
डिफेंडर: संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लाकड़ा
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, नीलाकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह
फॉरवर्ड: शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह रिजर्व : विष्णु कांत सिंह, अंगद बीर सिंह ।
भारतीय हॉकी टीम का लीग स्टेज का पूरा शेड्यूल
भारतीय हॉकी टीम अपना पहला मैच 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे से जालंधर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। फिर दूसरे मैच में भारतीय टीम 29 अक्टूबर को इसी समय और वेन्यू पर चीन से भिड़ेगी। भारत का तीसरा मैच जापान से 30 अक्टूबर, चौथा मैच मलेशिया से 1 नवंबर और पांचवां मैच साउथ कोरिया से 2 नवंबर को होगा। भारत के सभी मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से जालंधर के सुरजित सिंह हॉकी स्टेडियम में होंगे।
एशियन पैरा गेम्स से 5 दिन पहले मुख्य कोच को हटाने पर बवाल, भारतीय निशानेबाजों ने हिस्सा लेने को लेकर दी पुनर्विचार की चेतावनी
एशियन पैरा गेम्स 2026 से पांच दिन पहले भारतीय पैरा शूटिंग टीम के मुख्य कोच जेपी नौटियाल को अंतिम दल से हटा दिया गया। मनीष नरवाल, मोना अग्रवाल और रुद्रांश खंडेलवाल समेत कई निशानेबाजों ने साई मुख्यालय पहुंचकर कोच की बहाली की मांग की। खिलाड़ियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे खेलों में भागीदारी पर पुनर्विचार कर सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
