भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2025-26 मेन्स एफआईएच प्रो हॉकी लीग में जीत दर्ज की और नीदरलैंड के रॉटरडैम में हजेलारवेग स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के अपने 10वें मैच में वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया। यह मैच भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान व सीनियर खिलाड़ी मनप्रीत सिंह के लिए बेहद यादगार रहा जो भारत के हॉकी इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बने।
मनप्रीत सिंह ने तोड़ा दिलीप तिर्की का रिकॉर्ड
मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए 413वां मैच खेलकर भारतीय हॉकी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दिलीप टिर्की (412 मैच) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 33 साल के मनप्रीत ने भारत के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था और लंबे समय तक टीम की कप्तानी भी की। उनकी कप्तानी में भी भारत ने साल 2021 टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 41 साल बाद ओलंपिक गेम्स में अपना पहला मेडल हासिल किया था। हॉकी इंडिया ने मनप्रीत की शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया और उनके लिए ₹10 लाख के नकद इनाम की घोषणा की।
भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप-5 प्लेयर
मनप्रीत सिंह – 413 मैच
दिलीप टिर्की – 412 मैच
धनराज पिल्ले – 339 मैच
पीआर श्रीजेश – 336 मैच
बलजीत सिंह ढिल्लों – 327 मैच
भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराया
भारत और जर्मनी के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो भारत के लिए तीसरे क्वार्टर में मंदीप सिंह ने गोल किया और भारत ने जर्मनी पर 3-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए शिलाानंद लाकड़ा (13वें मिनट) और नीलाकांत शर्मा (35वें मिनट) ने गोल किए जबकि जर्मनी के लिए राफेल हार्टकोफ ने 45वें मिनट में एक गोल किया। इस टूर्नामेंट में भारत अभी भी 9वें स्थान पर है और अंकतालिका में उसके पीछे केवल पाकिस्तान 10वें स्थान पर है। ‘मेन इन ग्रीन’ के पास अब तक 0 अंक हैं और उनका रेलीगेशन तय है।
अब तक खेले गए 10 मैचों में, भारतीय टीम छह मैच सीधे हारी है और एक मैच पेनल्टी शूटआउट में हारी है। जर्मनी के खिलाफ जीत के अलावा भारत को शूटआउट में भी एक जीत मिली है। भारत गुरुवार (18 जून) को फिर से जर्मनी का सामना करेगा और उसके बाद रविवार (21 जून) को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम लंदन जाएगी जहां वह टूर्नामेंट के अपने आखिरी चार मैचों में 23 और 26 जून को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और 25 और 28 जून को इंग्लैंड का सामना करेगी।
मनप्रीत सिंह 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के 8वें हॉकी खिलाड़ी बने, ये है पूरी लिस्ट
मनप्रीत सिंह ने 18 जून 2026 को जर्मनी के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच में उतरते ही भारतीय हॉकी इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। 413 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ उन्होंने दिलीप टिर्की के 412 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। (पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें)
FIFA World Cup: कांगो की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे रोनाल्डो, पुर्तगाल को नहीं मिल पाई जीत
FIFA World Cup 2026, Today Football Match Results: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-K के मुकाबले में पुर्तगाल को कांगो के खिलाफ ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा और इस मैच में स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो एक भी गोल नहीं कर पाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
